UP News: गोरखनाथ मंदिर में CM योगी को बच्ची का सरप्राइज, मासूमियत देख मुस्कुरा उठे मुख्यमंत्री

Published : Mar 27, 2026, 11:34 AM IST
Yogi Adityanath Gorakhpur Gorakhnath Mandir bulldozer gift

सार

गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 4 साल की बच्ची यशस्विनी ने एक छोटा बुलडोजर गिफ्ट किया। बच्ची की मासूमियत और सरप्राइज देखकर मुख्यमंत्री मुस्कुरा उठे। यह पल वहां मौजूद सभी लोगों के लिए खास बन गया।

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जो अक्सर बच्चों को गिफ्ट और चॉकलेट देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाते हैं, इस बार खुद एक छोटे से गिफ्ट से खुश हो गए। कानपुर की 4 साल की बच्ची यशस्विनी सिंह ने उन्हें ऐसा सरप्राइज दिया कि मुख्यमंत्री भी हंस पड़े।

4 साल की यशस्विनी ने दिया अनोखा सरप्राइज गिफ्ट

शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में अपनी रोज़ की दिनचर्या के तहत भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर यशस्विनी सिंह पर पड़ी, जो अपने माता-पिता के साथ कानपुर से आई थी। मुख्यमंत्री ने उसे अपने पास बुलाया, प्यार से बात की और उसे चॉकलेट दी। तभी यशस्विनी ने कहा कि वह उनके लिए एक गिफ्ट लाई है और उनसे आंखें बंद करने को कहा।

आंखें बंद करते ही हाथ में आया छोटा बुलडोजर

मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए बच्ची की बात मान ली और आंखें बंद कर लीं। इसके बाद यशस्विनी ने उनके हाथों में एक छोटा सा बुलडोजर (खिलौना) रख दिया। जब मुख्यमंत्री ने आंखें खोलीं और गिफ्ट देखा, तो वे खुद को मुस्कुराने से रोक नहीं पाए। वहां मौजूद सभी लोग भी इस प्यारे पल को देखकर खुश हो गए।

“आपको बुलडोजर पसंद है”- बच्ची की मासूम बात

यशस्विनी ने मुख्यमंत्री से कहा कि उन्हें बुलडोजर पसंद है, इसलिए उसने यह गिफ्ट दिया है। उसकी यह मासूम बात सुनकर माहौल और भी भावुक और खुशनुमा हो गया।

परिवार के साथ आशीर्वाद लेने आई थी यशस्विनी

यशस्विनी सिंह कानपुर के प्रताप इंटरनेशनल कॉलेज में नर्सरी की छात्रा है। वह अपने पिता अभय सिंह राजावत और मां प्रियदंबा सिंह के साथ गोरखनाथ मंदिर में आशीर्वाद लेने आई थी। मुख्यमंत्री से मिलकर यशस्विनी काफी खुश नजर आई और यह मुलाकात उसके लिए एक यादगार पल बन गई।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP News: पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह पर योगी सरकार का बयान, कहा- पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध
Today Weather in Lucknow: नोएडा-लखनऊ में बारिश, आगरा में हीट का अटैक! यूपी के इन 5 शहरों में मौसम ने ली करवट