CM योगी ने मीरजापुर में विंध्यवासिनी मंदिर में टेका माथा, कॉरिडोर का लिया जायजा

Published : Sep 23, 2024, 06:10 PM IST
Yogi-Adityanath-offers-prayers-at-Maa-Vindhyavasini-Temple

सार

CM योगी ने मीरजापुर में मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए और विंध्य कॉरिडोर के विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को शारदीय नवरात्रि की तैयारियां समय से पूरी करने का निर्देश दिए।

मीरजापुर/लखनऊ, 23 सितंबरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मीरजापुर पहुंचे। उन्होंने यहां मां विंध्यवासिनी के दर पर शीश झुकाया। मुख्यमंत्री ने तीन अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले शारदीय नवरात्रि की तैयारियों के संदर्भ में भी जानकारी ली। सीएम योगी ने यहां विंध्य कॉरिडोर के विकास कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने यहां समय से कार्य कराने के भी निर्देश दिए।

सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विंध्यधाम में सबसे पहले मां विंध्यवासिनी के चरणों में शीश झुकाया। उन्होंने यहां पूजन-अर्चन कर सुखी-स्वस्थ व समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की।

शारदीय नवरात्रि में श्रद्धालुओं को न हो कोई परेशानी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दर्शन-पूजन के उपरांत विंध्य कॉरिडोर के कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्य समयबद्ध ढंग से हो। शेष कार्यों में भी गुणवत्ता का पालन सुनिश्चित हो। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीन अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो रही है। इसमें देश-प्रदेश से श्रद्धालु दर्शन करने आएंगे। इनके समुचित दर्शन की व्यवस्था हो। उन्हें किसी प्रकार की तकलीफ न हो। सीएम ने त्योहारों के दौरान साफ-सफाई समेत सभी मूलभूत सुविधा मुहैया कराने का निर्देश भी स्थानीय प्रशासन को दिया। पूजन-अर्चन व निरीक्षण के दौरान विधायक रत्नाकर मिश्र समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी आदि मौजूद रहे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP के स्कूल में 7वीं के छात्र ने खोली ‘मैडम’ की पोल? पुलिस के सामने हुआ कुछ ऐसा, VIDEO वायरल
Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट