CM योगी प्रयागराज दौरा: नागवासुकि मंदिर में दर्शन, क्या है महाकुंभ से कनेक्शन?

Published : Nov 28, 2024, 09:33 AM ISTUpdated : Nov 28, 2024, 09:42 AM IST
Yogi-Adityanath-in-Prayagraj-visited-Nagvasuki-Temple-did-Bhishma-aarti

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में नागवासुकि मंदिर में दर्शन-पूजन किया और गंगा पुत्र भीष्म की आरती उतारी। महाकुंभ तैयारियों के निरीक्षण के दौरान यह यात्रा हुई।

प्रयागराज। महाकुम्भ की तैयारियों को परखने प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष ध्यान प्राचीन मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर रहा। प्रयागराज में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही मुख्यमंत्री योगी नागवासुकि मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने नागवासुकि मंदिर में दर्शन और पूजन किया। यहां सीएम योगी ने नागवासुकि की प्रतिमा को माला पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद सीएम योगी ने गंगा पुत्र भीष्म का भी दर्शन किया। साथ ही पुष्प अर्पित कर आरती भी उतारी। उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य, नगर विकास मंत्री एके शर्मा, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी, समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं मंदिर के पुजारी भी मौजूद थे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ghaziabad Blast: पुलिस चौकी के पास धमाका, ISI साजिश का शक! जिम्मेदारी लेने वाला संगठन कौन?
UP Election 2027: महिलाओं को 50 हजार देगी योगी सरकार? अखिलेश से बड़ी तैयारी!