30 साल की शादी, जुड़वां बेटियों का जन्म और अब केस – राजा भैया पर लगे सनसनीखेज आरोप!

Published : Mar 09, 2025, 04:20 PM IST
UP News raja bhaiya wife bhanvi singh files case 498a domestic violence

सार

bhanvi singh allegation on raja bhaiya: रानी भानवी सिंह ने राजा भैया पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। उन्होंने सफदरजंग एन्क्लेव थाने में मामला दर्ज कराया है। भानवी सिंह का कहना है कि उन्हें वर्षों तक प्रताड़ित किया गया।

Raja Bhaiya domestic violence case: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा नाम रखने वाले कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पर उनकी पत्नी रानी भानवी सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाने में राजा भैया के खिलाफ IPC की धारा 498A के तहत मामला दर्ज कराया है। यह धारा विवाहिता महिलाओं के प्रति क्रूरता और घरेलू हिंसा से संबंधित मामलों में कानूनी संरक्षण प्रदान करती है।

भानवी सिंह का आरोप – वर्षों तक झेली प्रताड़ना

राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने अपने पति पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक वह घरेलू हिंसा और अपमान का शिकार होती रहीं।

भानवी सिंह का कहना है कि उनके शरीर पर लगी चोटें इस प्रताड़ना की गवाही देती हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके ससुराल पक्ष ने भी उनका सहयोग नहीं किया। उन्होंने पहले भी राष्ट्रीय महिला आयोग और दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन परिवार की शांति बनाए रखने के लिए उसे आगे नहीं बढ़ाया।

यह भी पढ़ें: यूपी में सौर ऊर्जा की क्रांति! 5 गीगावॉट यूनिट का शिलान्यास, क्या बदलेगी राज्य की तस्वीर?

30 साल की शादी में मिला सिर्फ अपमान

भानवी सिंह ने बताया कि उनकी शादी 17 फरवरी 1995 को राजा भैया से हुई थी। शादी के बाद उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी और घरेलू जिम्मेदारियों में लगा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति ज्यादातर समय लखनऊ में रहते थे, जबकि वह प्रतापगढ़ के बैती कोठी में अकेली रहती थीं। उनकी सास भी उनके वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप करती थीं।

भानवी सिंह का कहना है कि 30 साल के वैवाहिक जीवन में उन्हें बार-बार अपमानित किया गया। उन्होंने अपने पति पर शारीरिक हिंसा, मानसिक प्रताड़ना और क्रूरता का आरोप लगाया। उनका कहना है कि राजा भैया अपने प्रभाव का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।

गर्भावस्था के दौरान मिली उपेक्षा

1998 में जब वह गर्भवती थीं, तब भी राजा भैया ने उनकी कोई देखभाल नहीं की। डॉक्टरों ने उन्हें जुड़वां बच्चों की मां बनने की सूचना दी और विशेष देखभाल की सलाह दी, लेकिन उनके पति ने कोई ध्यान नहीं दिया। बाद में उन्हें जबरदस्ती बैती कोठी भेज दिया गया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई।

3 जुलाई 1998 को जब भानवी सिंह ने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया, तो राजा भैया खुश नहीं हुए। उन्होंने इस पर असंतोष जताया और इसके बाद भानवी सिंह के साथ उनका व्यवहार और खराब हो गया। भानवी सिंह ने दावा किया कि हाल ही में उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने सुरक्षा की मांग करते हुए दिल्ली पुलिस से इस मामले में हस्तक्षेप करने और कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: सुहागरात पर दुल्हन बिस्तर पर ऐसी हालत में मिली कि परिजनों के उड़ गए होश!

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

4 साल इंतजार के बाद पैदा हुए बच्चे की 23वें दिन नींद में मौत, पैरेंट्स को अलर्ट करने वाली खबर!
ये हैं भदोही की रेखा : कभी सिलाई करती थीं, अब बना रहीं डिटर्जेंट पाउडर