चेन्नई में महाकुंभ 2025 की गूंज, CM एम.के. स्टालिन को मिला निमंत्रण

Published : Dec 14, 2024, 04:10 PM IST
Yogi-Adityanath-government-ministers-road-show-in-chennai-for-prayagraj-mahakumbh-2025

सार

चेन्नई में महाकुंभ 2025 के लिए रोड शो हुआ। योगी सरकार ने तमिलनाडु के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और जनता को निमंत्रण दिया। 45 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद है।

चेन्नई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रयागराज महाकुंभ 2025 को भारतीय संस्कृति और एकता का वैश्विक प्रतीक बनाने के लिए तत्पर है। महाकुंभ को भव्य बनाने के लिए योगी सरकार देश भर में रोडशो का आयोजन कर लोगों को इसमें शामिल होने का निमंत्रण दे रही है। इसी कड़ी में सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयेन्द्र प्रताप सिंह राठौर और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने तमिलनाडु के चेन्नई में एक भव्य रोड शो का नेतृत्व किया। मंत्रियों ने तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और जनता को महाकुंभ में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

 

 

इस दौरान पत्रकार वर्ता को संबोधित करते हुए मंत्रियों ने बताया कि महाकुंभ 2025 में करीब 45 करोड़ तीर्थयात्रियों, साधुओं और पर्यटकों के आने की संभावना है। महाकुंभ को स्वच्छ, स्वस्थ, सुरक्षित और डिजिटल महाकुंभ बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं, जिसमें सिंगल-यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान, तीन लाख पौधारोपण और पर्यटकों की सुविधा के लिए 101 स्मार्ट पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं में 100 बेड का अस्पताल, छोटे अस्पताल स्थापित कर इसमें 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

मंत्रियों ने बताया कि महाकुंभ के दौरान 44 स्थायी घाटों पर पुष्प वर्षा की व्यवस्था और मुंबई के मरीन ड्राइव की तर्ज पर 15.25 किलोमीटर लंबे रिवरफ्रंट का निर्माण किया गया है। भीड़ प्रबंधन के लिए एट्रिब्यूट आधारित कैमरे, आरएफआईडी रिस्टबैंड और जीपीएस ट्रैकिंग तकनीकों का उपयोग किया जाएगा।

मंत्रियों ने महाकुंभ को भारतीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बताते हुए इसे भारत की विविधता में एकता का अद्वितीय उत्सव बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में यह आयोजन वैश्विक स्तर पर भारत की सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार सनातन भारतीयों के महापर्व महाकुंभ-2025 के लिए भारत के सभी राज्यों और पूरे विश्व को निमंत्रण भेज रही है। इसी संदर्भ में हम आपसे विनम्र अनुरोध लेकर आए हैं कि इस पवित्र तीर्थ यात्रा में अवश्य भाग लें।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम
UP Mein Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-आगरा समेत यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट