UP News: असामयिक बारिश से फसल नुकसान पर हवाई सर्वे, किसानों को राहत का भरोसा

Published : Apr 10, 2026, 10:01 AM IST
yogi government unseasonal rain crop damage survey

सार

असामयिक बारिश और तेज हवाओं से यूपी के कई जिलों में फसलों को नुकसान हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हवाई सर्वे किया गया। सरकार ने किसानों को राहत और आर्थिक सहायता देने का भरोसा दिलाया है।

लखनऊ। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक और कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को आपदा से प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, फतेहपुर, उन्नाव और लखनऊ जैसे जिलों का निरीक्षण किया गया। राज्य में इस सप्ताह हुई असामयिक बारिश, तेज हवाओं और चक्रवात के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिसका आकलन करने के लिए सरकार ने तुरंत कदम उठाए हैं।

किसानों के साथ खड़ी है योगी सरकार, हर संभव मदद का आश्वासन

उप मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता सहित हर संभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी प्रभावित जिलों के प्रशासन को फसल नुकसान का सही आकलन करने और जल्द से जल्द राहत पहुंचाने के लिए विस्तृत सर्वेक्षण के निर्देश दिए गए हैं।

आजमगढ़ और फतेहपुर में जमीनी हकीकत की समीक्षा

हवाई सर्वेक्षण के बाद आजमगढ़ और फतेहपुर जिलों में स्थिति की वास्तविक जानकारी लेने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इन बैठकों में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि और अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए।

फसल सर्वेक्षण कार्य तेज करने के निर्देश

बैठक के दौरान फसल सर्वेक्षण कार्य की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे पूरी जिम्मेदारी और तेजी के साथ सर्वेक्षण कार्य पूरा करें और शासन को विस्तृत रिपोर्ट भेजें। इसका उद्देश्य यह है कि प्रभावित किसानों को बिना देरी के राहत राशि उपलब्ध कराई जा सके और उन्हें जल्द से जल्द सहायता मिले।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP Smart Meter Controversy: ओवरबिलिंग शिकायतों पर योगी सरकार सख्त, जांच के लिए बनी विशेषज्ञ समिति
Today Weather in Lucknow: लखनऊ से प्रयागराज तक बदला मौसम का मिजाज! यूपी में 38°C तक पहुंचेगा पारा