UP Police SI Result 2026: 4543 पदों की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 12,333 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए सफल

Published : May 08, 2026, 01:18 PM IST
UP Police SI Result 2026

सार

यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। 4543 पदों के लिए हुई परीक्षा में 12,333 अभ्यर्थियों को डीवी और पीएसटी के लिए सफल घोषित किया गया है। परीक्षा में 15.75 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के नेतृत्व में पारदर्शी और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया का एक और उदाहरण सामने आया है। गुरुवार को उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। 4543 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 15,75,760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। रिजल्ट जारी होने के साथ ही लाखों युवाओं का इंतजार समाप्त हो गया है।

UP Police SI Result 2026: 12,333 अभ्यर्थी डीवी और पीएसटी के लिए सफल

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने निर्धारित नियमावली और प्रक्रिया के तहत परीक्षा परिणाम जारी किया है। यह परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को चार पालियों में आयोजित की गई थी। भर्ती बोर्ड के अनुसार, परीक्षा में प्रत्येक विषय में न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक और कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य था। मेरिट और आरक्षण नियमों के आधार पर कुल 12,333 अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन (डीवी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) के लिए सफल घोषित किया गया है।

पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से युवाओं का भरोसा बढ़ा

योगी सरकार लगातार भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी, तकनीकी रूप से मजबूत और समयबद्ध बनाने पर जोर दे रही है। सरकार की इसी नीति के कारण युवाओं का सरकारी नौकरियों और भर्ती परीक्षाओं के प्रति भरोसा मजबूत हुआ है। भर्ती बोर्ड ने जानकारी दी है कि डीवी और पीएसटी की प्रक्रिया मई 2026 के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। इसकी विस्तृत जानकारी जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया में तकनीक और पारदर्शिता पर विशेष फोकस

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पूरी भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए तकनीकी व्यवस्थाओं का उपयोग किया। सरकार का उद्देश्य है कि योग्य अभ्यर्थियों को बिना किसी भेदभाव और विवाद के समय पर चयन प्रक्रिया का लाभ मिल सके। प्रदेश सरकार का दावा है कि बीते वर्षों में भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ने से युवाओं का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP News: योगी सरकार का भूसा संग्रह अभियान तेज, गो आश्रय स्थलों के लिए जुटाया जा रहा चारा
UP News: लखनऊ में बन रहा भव्य डॉ. आंबेडकर स्मारक, CM योगी ने पूरा किया डॉ सविता आंबेडकर का सपना