28,29, 30 मार्च को कैसा रहेगा यूपी का मौसम? तपिश से लोगों का हाल होगा बेहाल, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Published : Mar 27, 2025, 05:57 PM IST
up weather

सार

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। प्रदेश में दिनों दिन गर्मी बढ़ रही है। सुबह से धूप ने लोगों को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा। 

UP Weather: मार्च के अंतिम महीने में मौसम बदलने वाला है। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है जो लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है। प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। तेज धूप के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार गर्मी का सिलसिला शुरू हो चुका है और आने वाले दिनों में प्रदेश में गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा।

मार्च के महीने में जेठ की गर्मी का एहसास

मार्च के महीने में ही लोगों को जेठ की गर्मी का एहसास होने लगा है। अभी से लोग पसीने से तर-बतर होने लगे हैं। गुरुवार को कई जिलों में हीटवेव की चेतावनी दी गई थी। हालांकि, आज के बाद अगले दो-तीन दिनों में पछुआ हवाएं चलने की संभावना है जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: मेरठ मर्डर केस: नशेड़ी साहिल ने जेल में कर दी अनोखी फरमाइश! सुनकर हर कोई दंग

इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

28 मार्च को उत्तर प्रदेश के विभिन्न मौसम विभाग में कोई विशेष चेतावनी नहीं है। 29 और 30 मार्च को उत्तर प्रदेश के विभिन्न मौसम विभागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 29 मार्च को कुछ क्षेत्रों में तेज सतही हवा (गति 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने की संभावना है।

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम
UP Mein Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-आगरा समेत यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट