UP Weather News: यूपी में इस बार फरवरी से शुरू होगा गर्मी का तांडव? जानें अपने जिले का हाल

Published : Feb 21, 2025, 02:32 PM IST
up weather february

सार

Up weather Update: उत्तर प्रदेश में फरवरी में ही तापमान सामान्य से ज्यादा बढ़ गया है। पश्चिमी विक्षोभ की कमी और कम बारिश के कारण ठंड जल्दी खत्म हो गई जिसके कारण फरवरी में ज्यादा गर्मी पड़ रही है। 

Up weather Update: उत्तर प्रदेश में इस बार फरवरी में ही तापमान सामान्य से अधिक बढ़ गया है जिसके कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आमतौर पर फरवरी में हल्कि ठंड रहती है लेकिन इस साल गर्मी ने सभी को चौंका दिया है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण जल्द समाप्त हो गई ठंड

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इसके पीछे वैश्विक जलवायु परिवर्तन और पश्चिमी विक्षोभ की कमी मुख्य कारण हैं। इस बार सर्दी के अंतिम दौर में बारिश कम होने के कारण ठंड जल्द समाप्त हो गई और तापमान तेजी से बढ़ने लगा। इसके अलावा, उत्तर भारत में शुष्क हवाओं के प्रभाव से दिन के तापमान में और भी वृद्धि हो रही है।

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि स्नान पर बड़ी सुविधा! योगी सरकार ने महाकुंभ 2025 के लिए किया ये बड़ा बदलाव

21 फरवरी को इन जिलों में पड़ेगी गर्मी

विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है, और मार्च की शुरुआत में ही ग्रीष्म ऋतु जैसी परिस्थितियां बनने की संभावना है। आज 21 फरवरी को लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा और मेरठ में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इन इलाकों में तेज धूप रहने की संभावना है, जिससे गर्मी का एहसास और अधिक होगा।

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Horror: बहन के सामने बेटे ने किया पिता का मर्डर, आरी से किए शव के टुकड़े-नीले ड्रम में मिला धड़, Video
Lucknow Shocker: घर बना क्राइम सीन, बेटे ने पिता को मारा, शरीर के हिस्से अलग-अलग फेंके, फिर...