
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होना है। इसके लिए रविवार को चुनाव प्रचार थम गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार के अररिया में जनसभा को संबोधित किया। अपने चुनाव प्रचार के दौरान योगी ने सिर्फ 10 दिनों में 31 जनसभाएं कीं, जिनमें इनमें 30 रैलियां और एक रोड शो शामिल है। उन्होंने कुल 43 एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया।
योगी आदित्यनाथ ने भाजपा, जदयू, लोजपा (रा), हम और राष्ट्रीय लोकमोर्चा के उम्मीदवारों के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की। उन्होंने जनता से एनडीए गठबंधन को मजबूत बनाने और सुशासन के लिए वोट देने की अपील की।
सीएम योगी ने 16 अक्टूबर से बिहार में अपने चुनावी प्रचार की शुरुआत की थी। महज 10 दिनों में उन्होंने कई जिलों का दौरा कर रैलियां कीं और एनडीए के पक्ष में माहौल बनाया।
मुख्यमंत्रियों में सबसे ज्यादा सक्रिय और डिमांड वाले स्टार प्रचारक के रूप में योगी आदित्यनाथ छाए रहे। वे बिहारवासियों के बीच सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बने। छतों, दीवारों, पेड़ों और बुलडोजर पर खड़े होकर लोगों ने उनका स्वागत किया।
योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषणों में उत्तर प्रदेश की तरह बिहार में भी सुशासन का वादा किया। उन्होंने कांग्रेस-राजद गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने अपराध, भ्रष्टाचार और जंगलराज को खत्म करने का काम किया है।
उत्तर प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के कारण योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। बिहार में भी उनकी ‘बुलडोजर’ छवि ने जनता पर अपना गहरा प्रभाव छोड़ा है।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।