बंगाल में CM योगी का दमदार शो: बांग्ला में ही गरजे, भीड़ इतनी की छत और पेड़ों पर चढ़े थे लोग

Published : Apr 16, 2026, 07:13 PM IST
Uttar Pradesh CM yogi adityanath

सार

योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल की रैलियों में TMC सरकार पर माफियाराज व भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने घुसपैठ रोकने, सुरक्षा और विकास के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाने का वादा किया।

योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम, आसनसोल, रामपुरहाट और बोलपुर में आयोजित जनसभाओं में जोरदार चुनावी प्रचार करते हुए जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। खास बात यह रही कि उन्होंने बांग्ला भाषा में बात कर लोगों का दिल जीत लिया और नारे लगवाकर माहौल को उत्साहित कर दिया। “अंधकार हटेगा, सूरज उगेगा, कमल खिलेगा” और “टीएमसी मुक्तो बांग्ला” जैसे नारों के साथ उन्होंने भाजपा के समर्थन में वोट करने की अपील की।

योगी की एक झलक के लिए छत और पेड़ों पर चढ़े लोग

जनसभाओं में भारी भीड़ देखने को मिली, जहां लोग छतों, वाहनों और पेड़ों पर चढ़कर मुख्यमंत्री की एक झलक पाने को उत्साहित नजर आए। सीएम योगी ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में माफियाराज, भ्रष्टाचार और अराजकता बढ़ी है। उन्होंने सैंड, कोल और लैंड माफिया का मुद्दा उठाते हुए कहा कि टीएमसी शासन में आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।

बंगाल में किया डबल इंजन सरकार का वादा

  • मुख्यमंत्री ने ‘डबल इंजन’ भाजपा सरकार का वादा करते हुए कहा कि सत्ता में आने पर राज्य में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी, घुसपैठ पर रोक लगेगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में लागू सख्त कानून व्यवस्था मॉडल को बंगाल में भी लागू किया जाएगा।
  • इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस, वामपंथी दलों और टीएमसी पर राज्य के विकास को बाधित करने का आरोप लगाया और भाजपा को सुरक्षा, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की गारंटी बताया। उन्होंने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए बंगाल को फिर से “कल्चरल कैपिटल” बनाने का संकल्प दोहराया।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP Weather Today: यूपी में आज आग उगलेगा सूरज, आगरा-प्रयागराज में 42 डिग्री टेंपरेचर
Womens Bill के वक्त महिला सांसदों का अलग अंदाज, कंगना से जया बच्चन तक