प्रेम का अद्भुत दृश्य: पत्नी की मौत के बाद पति का भी निधन, एक चिता पर हुई विदाई

Published : Nov 11, 2024, 06:56 PM IST
Couple died in Ghazipur

सार

यूपी के गाजीपुर में भावुक घटना, पत्नी की मौत के एक घंटे बाद पति ने भी दम तोड़ा, दोनों का गंगा घाट पर एक ही चिता पर अंतिम संस्कार हुआ।

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक भावुक घटना सामने आई है, जिसमें रामपुर उर्फ साधोपुर गांव निवासी बुजुर्ग दंपति का निधन एक घंटे के अंतराल पर हो गया। पत्नी चंम्पा उपाध्याय (85) का वाराणसी के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। जैसे ही उनके पति कामेश्वर उपाध्याय (87) को इस खबर की जानकारी दी गई, वह गम से व्यथित होकर जमीन पर गिर पड़े और उनकी भी मृत्यु हो गई।

लेखपाल के पद से रिटायर्ड कामेश्वर उपाध्याय

कामेश्वर उपाध्याय लेखपाल पद से रिटायर हुए थे और उनके तीन बेटे हैं, जो सरकारी पदों पर कार्यरत हैं। परिजनों ने बताया कि दोनों पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और वाराणसी के अस्पताल में चंम्पा उपाध्याय का इलाज जारी था, जबकि कामेश्वर उपाध्याय को कुछ आराम मिलने के बाद घर लाया गया था।

पत्नी के निधन की खबर सुनते ही लगा गहरा सदमा

रविवार को पत्नी के निधन की खबर सुनते ही कामेश्वर उपाध्याय को गहरा सदमा लगा और कुछ ही देर बाद उनका भी निधन हो गया। परिजनों ने दोनों के अंतिम संस्कार के लिए एक ही चिंता सजाई और गांव के गंगा घाट पर दोनों का दाह संस्कार कर दिया। इस अनोखी विदाई को देखने गांव और आसपास के लोग भी एकत्र हुए और भावुक होकर विदाई दी।

तीनों बेटे सरकारी नौकरी में

घरवालों के अनुसार मृतक कामेश्वर उपाध्याय 4 भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े बेटे दयानंद यूपी पुलिस में, दूसरे नंबर के शिवजी उपाध्याय परमाणु ऊर्जा विभाग में वरिष्ठ प्रबंधक और सबसे छोटे मृत्युंजय उपाध्याय सीआरपीएफ में कार्यरत हैं। तीनों बेटों ने मां-बाप की एक साथ अर्थी उठी। पति -पत्नी की एक साथ दुनिया से विदा होने की खबर सुनकर पूरे गांव के लोग आश्चर्यचकित रह गए। उनके दरवाजे पर लोगों का मजमा लग गया। उसके बाद एक साथ शव यात्रा निकाली गई। वहां एक साथ उनका अंतिम संस्कार भी किया गया। 

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jal Jeevan Mission 2.0: यूपी में ग्रामीण जल योजना को बढ़ावा, केंद्र और राज्य ने किया अहम एमओयू
2017 से 2026 तक UP में क्या बदला? योगी सरकार ने पेश किया पूरा Report Card