एक ही रात में मौत के काल में समा गई कई जिंदगी! यूपी समेत बिहार में भयानक सड़क हादसा, 1 दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत कई घायल

Published : Feb 26, 2024, 07:34 AM IST
ACCIDENT

सार

कल यूपी से सटे राज्य बिहार में भी भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए।

यूपी-बिहार सड़क हादसा। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस टक्कर में कम से कम छह मजदूरों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। बता दें कि जिस ये हादसा तब हुआ, जब उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस प्रयागराज से जौनपुर जा रही थी। हादसा रविवार रात करीब सवा 11 बजे समाधगंज के पास हुआ।पुलिस के अनुसार 6 पीड़ितों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई और छठे की जिला अस्पताल में मौत हो गई।हादसे के वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में 12 मजदूर सवार थे।

हादसे में मारे जाने वाले सभी पीड़ित अली शाहपुर गांव के रहने वाले हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल मजदूरों को जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस अभी भी बचाव कार्य में जुटी हुई है। वहीं कल यूपी से सटे राज्य बिहार में भी भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए।

बिहार के कैमूर जिले में हादसा

बिहार में कैमूर जिले के देवकली गांव के पास रविवार शाम हुए सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। ये घटना NH 2 के किनारे देवकली गांव के पास हुई, जब सासाराम से वाराणसी जा रही एक तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। तभी मोटरसाइकिल और का उल्टे लेन में चले गए और एक ट्रक उनसे टकरा गया। हादसे में दो महिलाओं समेत कार में सवार सभी आठ यात्रियों और मोटर चालक की मौत हो गई। 

हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया।पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।शुरुआती जांच में पता चला है कि कार का रजिस्ट्रेशन बक्सर में हुआ था और मृतक के पास से मुंबई के पते वाले दो आधार कार्ड बरामद हुए हैं। इस पर मोहनिया के पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार ने कहा कि पीड़ितों की पहचान के लिए जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में NH  2 पर देवकली के पास भीषण सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। मृतकों के परिवारों के लिए गहरी संवेदनाएं है। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने अधिकारियों को घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

 

ये भी पढ़ें: Farmer Protest: आज नोएडा में शुरू हो सकता है किसानों का ट्रैक्टर मार्च! लग सकता है शहर में भारी जाम, जानें पूरी बात

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम