खटारा बस, स्क्रैप बेच योगी सरकार ने की 31 करोड़ की कमाई, नीलामी में लाई जाएगी तेजी

Published : Feb 16, 2024, 10:54 PM ISTUpdated : Feb 16, 2024, 10:55 PM IST
Yogi Adityanath

सार

उत्तर प्रदेश के परिवहन निगम को 2023-24 में नीलामी से 31 करोड़ 37 लाख रुपए की कमाई हुई है। इसके 40 करोड़ रुपए तक पहुंचने की संभावना है। 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने खटारा बसों और कबाड़ को बेचकर 31 करोड़ रुपए से अधिक की आमदनी की है। परिवहन निगम को 2023-24 में नीलामी से 31 करोड़ 37 लाख रुपए की अतिरिक्त कमाई हुई है।

यह पिछले चार साल में नीलामी से हुई सबसे अधिक आमदनी है। वर्ष 2022-23 में निगम को नीलामी से लगभग 10 करोड़ रुपए, 2021-22 में 21 करोड़ 23 लाख रुपए और 2020-21 में 15 करोड़ 57 लाख रुपए की आमदनी हुई थी। योगी सरकार को उम्मीद है कि मार्च 2024 तक पूरे वित्तीय वर्ष 2023-24 में निगम को नीलामी से होने वाली आय का आंकड़ा 40 करोड़ के पार पहुंच जाएगा।

नीलामी की प्रक्रिया में आएगी तेजी

पुरानी और खतारा बसों की जगह परिवहन विभाग नई बसों को अपने बेड़े में शामिल कर रहा है। ऐसे में पुरानी खटारा बसों और उससे निकलने वाले स्क्रैप को भी हर साल निलाम किया जाता है। परिवहन निगम के प्रबंधक अजीत सिंह ने बताया है कि सितंबर 2023 से अभी तक कुल 2050 पुरानी बसों को फ्लीट से अलग किया जा चुका है। इसमें से 1500 बसों की नीलामी हो चुकी है। बाकी बसों की नीलामी की प्रक्रिया भी चल रही है।

यह भी पढ़ें- UP : योगी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे राष्ट्रीय लोक दल के 2 विधायक, एक कैबिनेट दूसरा बनेगा राज्यमंत्री

अजीत सिंह ने कहा कि इन बसों से जो स्क्रैप सामान निकलता है उसको भी नीलाम किया जाता है। पिछले चार साल में नीलामी से इस बार सबसे ज्यादा आय हुई है। तेजी से नीलामी की जा रही है। पूरी संभावना है की वित्तीय वर्ष के अंत तक निगम को नीलामी के जरिए 40 करोड़ की कमाई होगी।

यह भी पढ़ें- UP : बाराबंकी में पत्नी का सिर काटकर सरेआम लटकाते हुए थाने ले गया पति, देखकर कांप गई पुलिस

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

विजन-2047 के तहत योगी सरकार का ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ की दिशा में बड़ा कदम
अस्पताल में इंसानियत शर्मसार, 8 महीने की गर्भवती महिला के पेट में मारी लात