प्रेमानंद महाराज से विराट कोहली ने क्या पूछा? जवाब सुनकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे

Published : May 13, 2025, 02:22 PM ISTUpdated : May 13, 2025, 06:48 PM IST

Virat and Anushka meet Premanand Maharaj: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद विराट और अनुष्का वृंदावन के एक आश्रम में देखे गए। क्या क्रिकेट छोड़ आध्यात्म की राह पर हैं विराट?

PREV
17
संन्यास के बाद पहली झलक: विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली सार्वजनिक उपस्थिति वृंदावन में देखी गई। दोनों सुबह-सवेरे पहुंचे श्री राधे हित केली कुंज आश्रम में।

27
विराट ने क्यों चुना संन्यास के बाद आध्यात्म का रास्ता?

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पोस्ट में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा। और अगले ही दिन आध्यात्म की शरण में पहुंच गए। क्या क्रिकेट से दूरी ने उन्हें भीतर की शांति की तलाश में भेजा?

37
तीन घंटे आध्यात्म में लीन रहे विराट और अनुष्का!

विराट और अनुष्का ने संत प्रेमानंद के आश्रम में 3.5 घंटे बिताए। इस दौरान गहन बातचीत हुई, उन्होंने आशीर्वाद लिया और आत्मिक शांति की खोज में डूबे रहे।

47
संत प्रेमानंद से विराट ने पूछा- असफलता से कैसे निकले?

संत प्रेमानंद से विराट ने सवाल किया- असफलता से कैसे बाहर आएं? जवाब मिला- अभ्यास जारी रखो, और समझो कि प्रतिकूलता भगवान की कृपा है, रास्ता यहीं से शुरू होता है।

57
अनुष्का ने पूछा- क्या सिर्फ नाम जप से होगा उद्धार?

अनुष्का ने संत से पूछा- क्या सिर्फ नाम जप से मुक्ति मिलेगी? संत प्रेमानंद बोले- बिल्कुल! ‘राधा-राधा’ जप ही जीवन की अंतिम मुक्ति की कुंजी है। यही भक्ति का शिखर है।

67
संत बोले: विराट, अंदर का चिंतन बदलो… प्रभु मिलेंगे!

संत ने विराट को जीवन का मूल मंत्र दिया “बाहर की कीर्ति से नहीं, अंदर के चिंतन से प्रभु मिलते हैं। जब सोच बदलेगी, तो वैराग्य और शांति अपने आप आएंगे।”

77
चुनरी ओढ़कर विराट-अनुष्का ने लिया आशीर्वाद

गहन संवाद के बाद विराट और अनुष्का ने संत प्रेमानंद को प्रणाम किया, चुनरी ओढ़ी और अपने आध्यात्मिक सफर की शुरुआत प्रेम, शांति और प्रभु नाम के साथ की।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories