
गोरखपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद भाजपा नेताओं ने CM Yogi Adityanath को बधाई दी। चुनाव प्रचार के दौरान सीएम योगी की रैलियों ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मजबूत माहौल तैयार किया। सोमवार को जैसे ही नतीजे आए, गोरखपुर के भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लखनऊ से महराजगंज होते हुए शाम को गोरखपुर पहुंचे। एमपी पॉलिटेक्निक ग्राउंड के हेलीपैड पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह और महानगर संयोजक राजेश गुप्ता सहित कई नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी नेताओं ने पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली शानदार जीत पर खुशी जताई और सीएम योगी को बधाई दी।
हेलीपैड पर मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि इस जीत में सीएम योगी की रैलियों और जनसभाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसने पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया।
बधाई स्वीकार करने के बाद मुख्यमंत्री सीधे Gorakhnath Temple पहुंचे। यहां उन्होंने शिवावतार महायोगी गोरखनाथ का विधि-विधान से दर्शन और पूजन किया।
मंदिर में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री अपने पूज्य गुरुदेव Mahant Avaidyanath की समाधि स्थल पर पहुंचे। उन्होंने वहां प्रतिमा का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया और श्रद्धा अर्पित की।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।