Published : Apr 28, 2025, 12:12 PM ISTUpdated : Apr 28, 2025, 12:13 PM IST
Neha Singh Rathore Pahalgam controversy: पहलगाम हमले पर नेहा सिंह राठौर के वीडियो पर विवाद और FIR। सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने इसे लोकतंत्र में सवाल उठाने की कीमत बताया। क्या सरकार असली मुद्दों से ध्यान भटका रही है?
नेहा सिंह राठौर लोक गायिका है, जो अपने गीतों को लेकर अक्सर विवादों में रहती है। उनकी पहचान अब केवल उनके गायन से नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर उठाए गए सवालों से भी बन गई है।
26
पहलगाम हमले पर बनाया था वीडियो पड़ा भारी
नेहा ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने हमले और सरकार की निंदा की थी। इस वीडियो के बाद उनके खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें उन्हें सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया। हलाकि की ये पहले बार नहीं कब नेहा विवादों में फंसी हो!
36
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
एफआईआर के बाद नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने इसे लोकतंत्र में सवाल उठाने की कीमत बताया और कहा कि उनके पास वकील की फीस देने के लिए पैसे नहीं हैं, क्योंकि उनके बैंक खाते में केवल 519 रुपये हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले, नेहा का गाना "UP में का बा?" सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें उन्होंने बेरोजगारी, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर तीखा व्यंग्य किया। इस गाने से नेहा को काफी फेम मिला था।
56
UP में का बा पर मिली थी बहुत आलोचनाएं
"UP में का बा?" के बाद नेहा को भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। बीजेपी समर्थकों ने उन्हें सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया। हालांकि उससे नेहा को ज्यादा समस्या का सामना नहीं करना पड़ा!
66
मध्य प्रदेश पेशाब कांड
2023 में, नेहा ने एक विवादित कार्टून पोस्ट किया जिसमें एक आरोपी को आरएसएस की ड्रेस में दिखाया गया था। इसके बाद भोपाल के हबीबगंज थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एफआईआर को रद्द करने से इंकार कर दिया था।