यूपी में सीएम योगी ने NSG व पुलिस प्रशिक्षण का उद्घाटन किया। उन्होंने सुरक्षा से समझौता न करने की बात कही। 75 जिलों में साइबर थाने और 15 लाख से अधिक CCTV लगाए गए हैं। साइबर अपराध और क्रिप्टो को नई सुरक्षा चुनौती बताया।

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए योगी सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने NSG और उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर योगी ने साफ कहा कि अपराधियों को अभय नहीं, आतंकियों को अवसर नहीं और देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने यूपी पुलिस, ATS और STF की तैयारियों के साथ कई उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 75 जिलों तक साइबर थानों का विस्तार किया गया है और ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 15 लाख से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए गए हैं। योगी ने ATS की 21 फील्ड यूनिट, महिला कमांडो टीम और माफिया के खिलाफ कार्रवाई का भी जिक्र किया। उन्होंने साइबर अपराध, फेक करेंसी और क्रिप्टो के जरिए होने वाली गतिविधियों को नई सुरक्षा चुनौती बताया। आखिर यूपी की सुरक्षा रणनीति क्या है?

YouTube video player