पैगंबर पर आपत्तिजनक बयान: कौन हैं यति नरसिंहानंद जिनको यूपी पुलिस ने किया डिटेन

Published : Oct 05, 2024, 04:25 PM IST
Narsinhanand Giri

सार

महंत नरसिंहानंद गिरी द्वारा पैगंबर मुहम्मद पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद माहौल गरमा गया है। मुस्लिम संगठनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। पुलिस ने नरसिंहानंद को हिरासत में ले लिया है।

Who is Yati Narsinhanand Giri: पैगंबर मुहम्मद पर एक बार फिर विवाद सुर्खियों में है। महंत नरसिंहानंद गिरी पर एक समारोह में पैगंबर मुहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज किया गया है। यूपी पुलिस ने इस मामले में महंत नरसिंहानंद गिरी को हिरासत में ले लिया है। उधर, तमाम मुस्लिम संगठनों ने उग्र चेतावनी देकर कार्रवाई की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?

महामंडलेश्वर यति महंत नरसिंहानंद गिरी, 29 सिंतबर को हिंदी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने दशहरा पर्व का जिक्र करते हुए पैगंबर मुहम्मद पर काफी अश्लील टिप्पणी कर दी। नरसिंहानंद ने कहा: हम कभी धर्म से बंधे ही नहीं जिन्होंने देशों की बात की, जिन्होंने राष्ट्रों की बात की, उनके पास ना एक देश है, ना एक राष्ट्र है। जो अपने धर्म पर अडिग रहे, उनके सबके देख लो कितने राष्ट्र और कितने देश है। हम हर साल जलाते हैं मेघनाद को। मेघनाद जैसा चरित्रवान व्यक्ति इस धरती पर दूसरा पैदा नहीं हुआ। हम हर साल कुंभकर्ण को जलाते हैं। कुंभकर्ण जैसा वैज्ञानिक योद्धा इस धरती पर पैदा नहीं हुआ। कुंभकर्ण के जैसा चरित्रवान व्यक्ति और उनकी गलती क्या थी, रावण ने एक छोटा सा अपराध किया और आज लाखों साल हो गए, हम रावण को जला रहे हैं। अब तो ऐसे-ऐसे अपराधी पैदा हो गए हैं, जिनके सामने रावण का कोई अस्तित्व नहीं है। यति नरसिंहानंद गिरी ने पैगंबर मुहम्मद के बारे में टिप्पणी करते हुए रावण के पुतले की जगह उनको जलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि लाखों-करोड़ों बहन-बेटियों का बलात्कार उसकी वजह से हुआ। दुनिया में आज खून-खराबा उसी की वजह से हो रहा है।

धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप

महंत नरसिंहानंद गिरी की टिप्पणी के बाद धार्मिक भावनाएं आहत होने के आरोप में उन पर गाजियाबाद में एफआईआर दर्ज कराया गया। यह एफआईआर सब-इंस्पेक्टर त्रिवेंद्र सिंह की शिकायत पर दर्ज की गई। तहरीर में उन्होंने लिखा: वीडियो में स्पष्ट है कि नरसिंहानंद ने भड़काऊ भाषण दिया था।

डासना देवी मंदिर की सुरक्षा बढ़ी

उधर, नरसिंहानंद गिरी के विवादित बयान के बाद डासना देवी मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है।

गिरफ्तारी की हो रही मांग, धरना प्रदर्शन

सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है। मुस्लिम समाज जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहा है। उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। हजारों की संख्या में लोग गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के आसपास कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे।

कौन हैं महामंडलेश्वर नरसिंहानंद गिरी?

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत हैं। वह हमेशा विवादित बयान देकर सुर्खियों में रहे हैं। इसके पहले वह राजपूत समाज को लेकर विवादित बयान दिए थे।  

यह भी पढ़ें:

अमेठी हत्याकांड: शिक्षक परिवार की हत्याओं का क्या है खौफनाक सच?

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

उत्तर प्रदेश बना ग्लोबल निवेशकों की पहली पसंद, योगी सरकार की नीतियों से बढ़ा अंतरराष्ट्रीय भरोसा
ग्रामीण आजीविका मिशन: मीरजापुर की सुशीला देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल