मेरठ से SP के भानु प्रताप की टिकट कटने की वजह आई सामने, शायद हिंदू आस्था पर चोट करने पर मिली सजा, देखें वायरल वीडियो

Published : Apr 03, 2024, 03:55 PM IST
Samajwadi party

सार

अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने हाल ही में अपनी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की थी। पुराने लिस्ट में SP ने मेरठ से वकील भानु प्रताप सिंह को टिकट दिया था।

अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने हाल ही में अपनी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की थी। पुराने लिस्ट में SP ने मेरठ से वकील भानु प्रताप सिंह को टिकट दिया था। हालांकि, अब पार्टी ने मेरठ से भानु प्रताप सिंह के स्थान पर सरधना विधायक अतुल प्रधान को मेरठ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बना दिया है। ये फैसला समाजवादी पार्टी ने किस वजह से लिया इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, इसी बीच भानु प्रताप सिंह की पुरानी वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें वो हिंदू आस्था पर चोट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

भानु प्रताप सिंह से जुड़े वीडियो को एक्स पर क्रिएटलीमीडिया पोस्ट किया है, जिसमें भानु प्रताप सिंह कह रहे हैं कि देश में सारी मंदिरों को तोड़ देना चाहिए। मंदिरों ने आखिर देश को दिया ही क्या है? वो मंदिर बनाने के पक्ष में खड़े नहीं दे रहे हैं। वो कहते हैं, 'मंदिरों की बजाए देश में स्कूल और कॉलेज बनाने चाहिए। इसे लोगों को शिक्षा मिलेगी। इसकी मदद से देश दुनिया में आगे बढ़ेगा। मंदिर बनाने से सिर्फ अंधविश्वास फैलता है। वहीं जब उनसे मस्जिदों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मस्जिदों में लोग सिर्फ अल्लाह की इबादत करते हैं। मुसलमानों को इसके लिए संविधान ने हक दिया है। हालांकि, आपको बता देते हैं कि एशियानेट न्यूज किसी भी संप्रदायिक विवादों को बढ़ावा नहीं देता है, इसलिए अपने विवेक से काम लें।

 

 

सरधना विधायक अतुल प्रधान को टिकट देने की वजह

SP से जुड़े सूत्रों ने भानु प्रताप की जगह सरधना विधायक अतुल प्रधान को टिकट दिए जाने पर कहा कि प्रधान की एंट्री यह सुनिश्चित करेगी कि मेरठ में मुकाबला एकतरफा नहीं होगा, जैसा कि भानु सिंह के दौड़ में होने से लग रहा था। बता दें कि दूसरी तरफ बीजेपी ने मेरठ से अरुण गोविल को टिकट दिया है, जिन्होंने रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाई थी। इस तरह से कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि अतुल प्रधान और अरुण गोविल के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। 

प्रधान ने 2012 से शुरू होकर कई बार सरधना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने फायरब्रांड भाजपा नेता संगीत सोम को 18,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया था। प्रधान ने मेरठ से टिकट देने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ''हम गरीबों, युवाओं और किसानों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। मेरा जन्म और पालन-पोषण मेरठ में हुआ, एक ऐसा स्थान जो मेरे छात्र जीवन से ही मेरी कर्मभूमि रही है।''

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में बोले अमित शाह- सपा-कांग्रेस नहीं चाहती थी बने राम मंदिर

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

उत्तर प्रदेश बना ग्लोबल निवेशकों की पहली पसंद, योगी सरकार की नीतियों से बढ़ा अंतरराष्ट्रीय भरोसा
ग्रामीण आजीविका मिशन: मीरजापुर की सुशीला देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल