
Mamta Kulkarni on Bollywood: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी काफी वक्त से मीडिया से दूर थीं। हाल ही में वह भारत में लौटीं और सुर्खियों में आ गईं। एक समय बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस रहीं ममता ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी और अब वह किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने को लेकर चर्चा में हैं। इसके बाद खबर आई थी कि उन्हें इस पद से निष्कासित कर दिया गया था। हाल ही में वह ‘आप की अदालत’ शो में नजर आए थे।
ममता कुलकर्णी ने हाल ही में 'आपकी अदालत' शो के प्रोमो में खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से गायब होने का फैसला अपनी मानसिक शांति की तलाश में किया था। शो के होस्ट रजत शर्मा ने ममता से पूछा कि क्या महामंडलेश्वर बनने के लिए वेदों का ज्ञान होना चाहिए। इस पर ममता ने सप्त श्लोकी दुर्गा का पाठ किया, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग उनकी सराहना करने लगे और तालियां बजाई। सोशल मीडिया पर कई लोग उनके श्लोक में गलतियां भी निकाल रहे हैं और उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बसंत पंचमी पर मिलेगी Glowing Skin, लगाएं ये DIY फेस पैक
रजत शर्मा ने ममता कुलकर्णी से पूछा कि वह अचानक फिल्म इंडस्ट्री से गायब क्यों हो गईं, तो ममता ने इसपर जवाब दिया कि उन्हें बॉलीवुड एक भ्रम सा महसूस होने लगा था और लोग केवल चकाचौंध के पीछे भाग रहे थे। इस एहसास के बाद ही उन्होंने आध्यात्मिक जीवन अपनाने का निर्णय लिया। 2000 के दशक की शुरुआत में ममता ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली और उसके बाद उनका नाम 2016 में एक ड्रग तस्करी मामले में भी सामने आया था। इस मामले में उनके कथित पति विक्की गोस्वामी का भी नाम जुड़ा था, जो इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट से जुड़े थे। इस विवाद के बाद ममता ने भारत छोड़ दिया और वह दुबई और फिर केन्या में रहने लगीं।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।