पति के न नहाने पर पुलिस के पास पहुंची पत्नी, पति 40 दिनों में 6 बार ही नहाया

Published : Sep 18, 2024, 07:01 AM IST
Japan's Love Hotel

सार

आगरा में एक युवती ने शादी के 40 दिन बाद ही तलाक की अर्जी दी है, क्योंकि उसका पति 40 दिनों में सिर्फ छह बार ही नहाया। पत्नी का दावा है कि पति शरीर पर गंगाजल छिड़कर पूजा-पाठ कर लेता है।

मोहब्बत की नगरी में पति-पत्नी के तलाक की अनोखी वजह सामने आई है। यूपी के आगरा में एक युवती ने शादी के 40 दिन बाद ही अपने पति से तलाक की गुहार लगाई है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि 40 दिनों में उसका पति सिर्फ छह बार ही नहाया। बाकी दिन वह शरीर पर गंगाजल छिड़कर पूजा-पाठ कर लेता है। पुलिस को दी गई तहरीर में पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि वह खुद नहाता ही नहीं है। उसके न नहाने की वजह से बीमारी का डर उसे सता रहा है। पुलिस ने मामले को परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया है।

8 महीना पहले हुई थी दोनों की शादी

आगरा की रहने वाली एक युवती की शादी जिले के ही एक युवक से करीब 8 महीने पहले हुई थी। पति कथा वाचक है। वह पूजा पाठ का कार्य भी करता है। शादी के बाद पत्नी जब ससुराल पहुंची तो पति की आदतों पर टोका। वह हफ्ते एक बार ही नहाता। जब उसने टोका तो वह गंगाजल छिड़कर पूजा-पाठ कराने जाता।

परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे मामले में पत्नी ने कहा कि वह सोमवार को व्रत रखती है। रोज नहाती है। जब वह व्रत रहती है तो पति नाराज होता है। व्रत नहीं रखने को कहता है। पति के न नहाने से वह बीमार न हो जाए इसलिए डरी रहती है। युवती ने बताया कि इसी डर से वह मायके चली गई थी क्योंकि शादी के बाद 40 दिनों में वह केवल छह बार ही नहाया था।

पति बोला-पत्नी झूठ बोलती, वह 4-5 दिन पर नहाता

उधर, परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे पति ने काउंसर को बताया कि उसकी पत्नी झूठ बोलती है। वह चार-पांच दिन पर नहाता है। इस अनोखे केस के बारे में काउंसलर डॉ.सतीश खीरवार ने बताया कि युवती का आरोप है कि उसका पति सप्ताह में एक बार नहाता है और अन्य दिन गंगाजल छिड़कर काम चलाता है। दोनों को समझाया गया है। पति ने रोज नहाने का वादा किया है। अगली तारीख पर फिर दोनों को बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें:

पति करता था हद से ज्यादा Care, पत्नी ने पुलिस में शिकायत, हुई गिरफ्तारी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट