पति से प्यार की जगह मिली लात-जूते और गाली, यूं दो महिलाओं ने की शादी

Published : Jan 25, 2025, 11:53 AM ISTUpdated : Jan 25, 2025, 12:01 PM IST
Women marry each other in UP

सार

गोरखपुर में दो महिलाओं ने पतियों की प्रताड़ना से तंग आकर एक-दूसरे से शादी कर ली। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने मंदिर में सात फेरे लिए।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दो महिलाओं की शादी की अनोखी घटना घटी है। दोनों महिलाएं पहले से शादीशुदा थीं। दोनों का कहना है कि वे अपने-अपने पति की प्रताड़ना से तंग आ गईं थी। पति उन्हें प्यार की जगह लात-जूते मारते थे, गालियां देते थे। इस उत्पीड़न से तंग आकर दोनों करीब आईं और आखिरकार शादी कर लिया। मामला गोरखपुर का है।

आपस में शादी करने वाली दो महिलाओं के नाम कविता और गुंजा उर्फ ​​बबलू हैं। दोनों ने गुरुवार शाम को देवरिया के छोटी काशी के नाम से मशहूर शिव मंदिर में विवाह कर लिया। दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। जल्द ही उनके बीच दोस्ती हो गई थी। शादी करने का फैसला करने से पहले वे छह साल तक संपर्क में रहे। मंदिर में विवाह के समय गुंजा ने दूल्हे का रोल किया। उसने कविता की मांग में सिंदूर भरा। दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाए और अग्नि के सात फेरे लिए।

महिलाओं ने कहा- शराबी पति करता था पिटाई

शादी करने वाली एक महिला ने कहा कि उसका पति शराबी था। वह रोज पिटाई करता था। पति से उसे चार बच्चे हुए। लगातार मारपीट किए जाने से तंग आकर वह अपने माता पिता के घर चली आई थी। दूसरी महिला ने कहा कि उसका पति भी बहुत अधिक शराब पीता था। मारता-पिटता था। बेवफाई के आरोप लगाता था। इसके चलते उसने पति को छोड़ दिया।

गुंजा ने कहा, "हम अपने पतियों के शराब पीने और अपमानजनक व्यवहार से परेशान थे। इसने हमें शांति और प्रेम का जीवन चुनने के लिए मजबूर किया। हमने गोरखपुर में एक जोड़े के रूप में रहने का फैसला किया है।"

यह भी पढ़ें- "मेरी मां का उससे अवैध संबंध था," किशोर ने ममेरे भाई के साथ रच डाली खौफनाक साजिश

दोनों महिलाओं ने कहा कि हम एक दूसरे से अलग नहीं होंगी। हम हमेशा साथ रहेंगी। विवाह के समय तक दोनों महिलाओं के पास कोई घर नहीं था। उनकी योजना किराये के घर में रहने की है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, अब बाबा साहेब की प्रतिमा को मिलेगी फुल सिक्योरिटी
IndiGo flights : कभी गु्स्सा तो कभी आंसू, वाराणसी में बुजुर्ग यात्रियों का दर्द