लखनऊ योग कार्यक्रम में CM योगी का संदेश- 'मन की शांति और सकारात्मकता से ही विश्व कल्याण'

Published : Nov 28, 2025, 03:34 PM IST
Yogi Adityanath lucknow Brahma Kumaris Yoga event president Droupadi Murmu

सार

लखनऊ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति में आयोजित योग कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि मन ही बंधन और मोक्ष का कारण है। उन्होंने योग की वैश्विक मान्यता का श्रेय पीएम मोदी को दिया और ब्रह्माकुमारीज के राजयोग प्रयासों की सराहना की।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की ऋषि परंपरा हमेशा मानती रही है कि मन ही व्यक्ति के बंधन और मोक्ष दोनों का कारण है। सद्गुरु रविदास जी के कथन “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने बहिर्मुखी मन को अंतर्मुखी बना लेता है, वह न केवल आत्मिक शांति प्राप्त करता है बल्कि विश्व कल्याण का मार्ग भी खोलता है।

सीएम ने कहा कि आज दुनिया में आतंकवाद, उपद्रव और अराजकता की जड़ मन की चंचल और नकारात्मक वृत्तियां हैं। मन का एक पक्ष हमें सकारात्मक दिशा में अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करता है, वहीं दूसरा पक्ष नकारात्मकता की ओर ले जाकर राक्षसी प्रवृत्तियों को जन्म देता है। भारत की परंपरा ने इसे आतंकवाद के रूप में भी समझा है और भौतिक व आध्यात्मिक स्तर पर इसके विरुद्ध संघर्ष किया है।

लखनऊ में विश्व एकता और विश्वास के लिए योग कार्यक्रम का उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति में ब्रह्माकुमारीज लखनऊ में विश्व एकता एवं विश्वास के लिए ध्यान (योग) के राज्य स्तरीय उद्घाटन समारोह में अपने विचार व्यक्त किए।

 

 

योग को मिली वैश्विक पहचान का श्रेय पीएम मोदी को: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर योग की प्रतिष्ठा को नई पहचान दिलाई। संयुक्त राष्ट्र से मान्यता दिलाकर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित करवाना ऋषि परंपरा के ‘प्रसाद’ योग की बड़ी उपलब्धि है। भारत, प्रधानमंत्री का हृदय से आभारी है कि उन्होंने योग को वैश्विक मंच प्रदान किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जीवन संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक

सीएम योगी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का स्वागत करते हुए कहा कि उनका जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणादायी है। शिक्षक से शुरुआत कर उन्होंने पार्षद, मंत्री, राज्यपाल से होते हुए राष्ट्रपति पद तक की यात्रा तय की। यह यात्रा कठिनाइयों, संघर्ष और दृढ़ संकल्प की अनोखी मिसाल है।

राजयोग और सकारात्मकता फैलाने में ब्रह्माकुमारीज की बड़ी भूमिका

मुख्यमंत्री योगी ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज की बहनों और पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए कहा कि संगठन अपने कार्यक्रमों और राजयोग के माध्यम से लगातार समाज में सकारात्मक भाव का प्रसार कर रहा है। उन्होंने लखनऊ के राजयोग प्रशिक्षण केंद्र की भी सराहना की, जो लगभग तैयार है। यह केंद्र एक दिन, तीन दिन और साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाकर समाज को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। सीएम ने आशा जताई कि ब्रह्माकुमारीज पूरे वर्ष इस थीम को प्रदेश, देश और विश्व में सफलतापूर्वक प्रसारित करेंगे।

कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, राजयोगी डॉ. ब्रह्मकुमार मृत्युंजय, उपक्षेत्र निदेशक राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी राधा, राष्ट्रीय संयोजक (कटक, ओडिशा) राजयोगी डॉ. ब्रह्मकुमार नथमल सहित ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अनेक पदाधिकारी, प्रशिक्षक और साधक कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 

 

लखनऊ पहुंचते ही सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने लखनऊ पहुंचीं, जहां एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं शालिनी यादव? पीएम मोदी के खिलाफ लड़ चुकी, अब सेक्स रैकेट केस में नाम!
लखनऊ वालों के लिए खुशखबरी! इस दिन शुरू होगी सहारनपुर वंदे भारत, होगा सुपरफास्ट सफर