बंगाल, असम और पुदुचेरी में जीत के बाद बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की अलग-अलग गतिविधियां सामने आई हैं।म्राट चौधरी ने मुंगेर में मंदिर दर्शन किए। योगी आदित्यनाथ ने जनता को सौगात देते हुए पुल का उद्घाटन किया।
बंगाल-असम और पदुचेरी में जीत के बाद बीजेपी के सीएण
बंगाल-असम और पदुचेरी के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत के बाद सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। एक तरफ जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं में जीत का जश्न अभी तक चल रहा है तो वहीं दूसरी एर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की आज 5 मई को अलग तस्वीरें सामने आई हैं। जहां कोई सीएम भक्ति करते नजर आया तो किसी ने जनता के लिए सौगात दी।
28
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
तस्वीर में नजर आ रहे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हैं, जिन्होंने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्ट के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित हवन कार्यक्रम और पूजा पाट किया। इसी दौरान सैनी ने 'गोशाला चारा अनुदान वितरण समारोह' के दौरान गाय को चारा खिलाया।
38
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता
तस्वीर में नजर आ रहीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता हैं, जो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ नई दिल्ली के सीआर पार्क स्थित काली मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंची।
तस्वीर में नजर आ रहे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हैं। जो सीएम बनने के बाद पहली बार मुंगेर दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने ज्योति मंदिर में पूजा-अर्चना की।
58
सीएम योगी आदित्यनाथ
तस्वीर में नजर आ रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। जिन्होंने 5 मई मंगलवार को जनता को सौगात देते हुए दो लेन के पुल का उद्घाटन किया।
68
मंध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
तस्वीर में नजर आ रहे मंध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हैं। जिन्होंने मंगलवार 5 मई को कैबिनेट बैठक की और जनता के लिए कई अहम फैसले लिए।
78
क्या सुवेंदु अधिकारी बंगाल के अगले सीएम?
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा के भाबानीपुर उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जो बंगाल के सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।
88
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा
तस्वीर में नजर आ रहे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा जिन्होंने विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की है। मंगलवार को असम विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बोकाखाट निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए-एजीपी के उम्मीदवार अतुल बोरा ने मुख्यमंत्रीसे मुलाकात की।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।