Shocking: एटा में एक ही मतदान केंद्र पर युवक ने दिया 8 बार वोट, पोलिंग बूथ के सभी कर्मचारी सस्पेंड, दोबारा होगा मतदान

Published : May 20, 2024, 12:10 PM IST
arrest 4.jpg

सार

लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर एक बड़ा खबर प्रकाश में आई है। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक शख्स ने दावा किया है कि उसने एक ही पोलिंग बूथ से 8 बार मतदान किया है। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

एटा। लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान आज 49 शहरों में हो रहा है। इस बीच ऐटा से एक शॉकिंग मामला प्रकाश में आया है। सोशल मीडिया पर एक शख्स ने वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह एटा में एक ही पोलिंग बूथ पर 8 बार मतदान करने का दावा कर रहा है। खबर तेजी से वायरल हुई तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पोलिंग सदस्यों को सस्पेंड कर दिया गया है। 

 प्रशासन से सरकार तक में हड़कंप
लोकसभा चुनाव के बीच एटा में एक शख्स के वीडियो वायरल कर एक ही पोलिंग बूथ पर 8 बार वोटिंग करने का दावा किया तो सरकार तंत्र में हड़कंप मच गया। आरोपी युवक की तुरंत तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ न्यायगंज थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

आरोपी युवक की पहचान राजन नाम से हुई
8 बार वोटिंग करने वाले युवक पहचान कर ली गई है। यह खिरिया के पमारान गांव का रहने वाला है। आरोपी का नाम राजन है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया है। चुनाव आयोग ने आगे के चुनाव के लिए मतदान केंद्रों पर सख्ती बरतने के लिए कहा है।

राहुल और अखिलेश यादव ने भी शेयर किया वीडियो
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा की बूथ कमेटी नहीं लूट कमेटी है। वहीं  समाजवादी पार्टी के एक्स अकाउंट पर अखिलेश यादव ने भी वीडियो शेयर किया है। इसमें फर्रुखाबाद अलीगंज के युवक को फर्जी वोटिंग करने का वीडियो शेयर किया गया है। इसमें कहा गया है कि नाबालिग ने यहां परमाना में भाजपा के पक्ष में 8 बार मतदान किया है। मामले में उचित कार्रवाई की अपील की गई है।

वीडियो

 

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ