सिंधु जल संधि पर रोक: पाकिस्तान को भारत का करारा जवाब!

Published : Apr 25, 2025, 05:10 PM IST
Pushkar-Singh-Dhami-announced-the-change-in-the-names-of-various-places

सार

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आतंकवाद के खिलाफ कड़े फैसले। सिंधु जल संधि पर रोक लगाकर पाकिस्तान को दिया गया मुंहतोड़ जवाब। अब खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे।

उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं निर्णायक नेतृत्व में हुई सीसीएस बैठक में आतंकवाद के खिलाफ लिए गए ऐतिहासिक और कठोर निर्णय पर अब कार्रवाई प्रारंभ हो चुकी है। इसी क्रम में भारत सरकार ने सिंधु जल संधि पर रोक लगाकर पाकिस्तान को करार जवाब दिया है।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उठाए गए ये साहसिक कदम न केवल आतंकवाद के खिलाफ भारत की 'ज़ीरो टॉलरेंस' नीति पर मुहर लगाते हैं, बल्कि इससे दुश्मनों को भी यह स्पष्ट संदेश गया है कि भारत हर एक आतंकी हमले का मुँहतोड़ जवाब देने का तैयार है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सिंधु जल संधि पर रोक लगाकर साफ कर दिया है कि अब खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। इस निर्णायक फैसले से आतंक को पनाह और बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान के मंसूबे चकनाचूर होंगे। इसी तरह अटारी बॉर्डर चेक पोस्ट को बंद करने सहित अन्य फैसलों से भी पाकिस्तान को कड़ा संदेश गया है। 

PREV

उत्तराखंड के तीर्थ-पर्यटन केंद्रों, पहाड़ी इलाकों, मौसम, सरकारी योजनाओं और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और पहाड़ी ज़िलों की रिपोर्ट्स के लिए Uttarakhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय और विस्तृत राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Char Dham Yatra: इस साल 60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, CM धामी ने बताया नया रिकॉर्ड
Rishikesh Karnaprayag Rail Line: उत्तराखंड के भविष्य की लाइफलाइन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया इंजीनियरिंग का चमत्कार