उत्तराखंड: विकास कार्यों को मिली CM धामी की मंजूरी, जानें कहां-कहां होंगे काम?

Published : Feb 06, 2025, 03:19 PM IST
 Pushkar Singh Dhami

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं के लिए धनराशि स्वीकृत की है। सोलर स्ट्रीट लाइट, मंदिरों का सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण और स्कूल की मरम्मत जैसे काम शामिल हैं।

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आपदाग्रस्त एवं ग्रामीण क्षेत्र खैर मानसिंह, द्रोण द्वारा, थेवा मालदेवता, अस्थल, अखण्डवाली भिलंग में 500 सोलर स्ट्रीट लगाये जाने की घोषणा के क्रियान्वयन हेतु चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री द्वारा उक्त योजना हेतु रू0 28.69 लाख (रु० अट्ठाईस लाख उनहत्तर हजार मात्र) की स्वीकृति प्रदान की गयी है। मुख्यमंत्री द्वारा गुरूनानक पब्लिक इण्टर कॉलेज खुडबुड़ा मोहल्ला देहरादून को पुताई पेन्ट एवं मरम्मत आदि कार्यों के सम्बन्ध में की गई घोषणा के कियान्वयन हेतु मुख्यमंत्री द्वारा रू0 99.99 लाख (रु० निन्यानवे लाख निन्यानवे हजार मात्र) की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

मुख्यमंत्री द्वारा इको टास्क फोर्स गढ़वाल राइफल मुख्यालय गढी कैंट देहरादून के लिए 50 के०एल० क्षमता के जलाशय का निर्माण की घोषणा के कियान्वयन हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए रू0 8.11 लाख की स्वीकृति प्रदान की गयी है। जबकि विधान सभा सल्ट के ग्राम सभा कुशिया चौन मल्ला में देवी मंदिर एवं शिव मंदिर का सौन्दर्याकरण किये जाने की घोषणा के कियान्वयन हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए 23.97 लाख की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

मुख्यमंत्री द्वारा खोली से धांडली तक सम्पर्क मार्ग का कार्य की घोषणा के कियान्वयन हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा उक्त योजना हेतु रू0 38.826 लाख मां भगवती मंदिर चामी भैसकोट का सौन्दर्याकरण की घोषणा के क्रियान्वयन के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए रू0 47.00 लाख, गुरु गोरखनाथ मंदिर मेला स्थल विकास व सौन्दर्याकरण निर्माण कार्य किये जाने की घोषणा के क्रियान्वयन हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए उक्त योजना हेतु रू० 48.798 लाख, ग्राम पंचायत बौना से धरीतीधार कुलका ट्रेकिंग/पैदल मार्ग निर्माण कार्य की घोषणा के कियान्वयन के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए उक्त योजना हेतु रू0 75.47 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री द्वारा धारचूला के मदकोट क्षेत्र के अन्तर्गत मन्दाकिनी पुल से ग्राम समा राप्ती तक पैदल अश्व मार्ग का निर्माण की घोषणा के कियान्वयन हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए उक्त योजना हेतु रू0 44.772 लाख, मां नन्दा सुन्दा मंदिर उद्यमस्थल को पर्यटन एवं धार्मिक दृष्टि से विकसित किये जाने की घोषणा के क्रियान्वयन हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए उक्त योजना हेतु रू० 45.00 लाख, ग्राम पक्की खुमरिया में अमन पारूथी के घर तक 200 मीटर सड़क निर्माण किये जाने की घोषणा के कियान्वयन हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते उक्त योजना हेतु रू० 19.53 लाख की स्वीकृति के साथ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधान सभा क्षेत्र सोमेश्वर के अन्तर्गत सोमेश्वर मंदिर का सौन्दर्याकरण किये जाने की घोषणा के कियान्वयन हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए उक्त योजना हेतु रू0 36.85 लाख (रू० छत्तीस लाख पिचासी हजार मात्र) की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

PREV

उत्तराखंड के तीर्थ-पर्यटन केंद्रों, पहाड़ी इलाकों, मौसम, सरकारी योजनाओं और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और पहाड़ी ज़िलों की रिपोर्ट्स के लिए Uttarakhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय और विस्तृत राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Uttarakhand Census 2027: 1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, 16 नवंबर से खुद दे सकेंगे जानकारी
Char Dham Helicopter Services: DGCA के नए नियम के बाद सहस्रधारा से उड़ानें ठप