माँ के साथ सीएम धामी का महाकुंभ स्नान, शेयर किया ये शानदार पोस्ट

Published : Feb 10, 2025, 03:02 PM IST
CM Dhami With maa

सार

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपनी माता जी को प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में स्नान कराया। उन्होंने इस पल को सोशल मीडिया पर शेयर किया और इसे अपने जीवन के अमूल्य क्षणों में से एक बताया।

उत्तराखंड। उत्तरप्रदेश में इस वक्त महाकुंभ के चर्चे बने हुए हैं। दूर-देश से इस पावन पल का हिस्सा बनने के लिए कई लोग आ रहे हैं। राजनेता और बॉलीवुड सेलेब्स भी इसका हिस्सा बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन सबके बीच उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिहं धामी अपनी माता जी को भी इस खास पल का हिस्सा बनते हुए दिखाई दिए। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

आज प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम के पुण्य सलिल में माता जी को स्नान कराने का सौभाग्य मिला। यह मेरे जीवन के उन अमूल्य और भावुक क्षणों में से एक है, जिन्हें शब्दों में पिरोना संभव नहीं। वेदों, शास्त्रों और पुराणों में उल्लेखित है कि कोई भी जीव माता के ऋण से कभी उऋण नहीं हो सकता क्योंकि माता ही वह प्रथम स्रोत हैं, जिनसे हमारा अस्तित्व जुड़ा हुआ है। माता का स्नेह अनंत, उनकी ममता अपरिमेय और उनका आशीर्वाद अक्षुण्ण होता है।

 

 

इस दिव्य क्षण में अनुभव हुआ कि माँ केवल जन्मदात्री ही नहीं अपितु सजीव तीर्थ हैं जिनकी सेवा और सम्मान से जीवन के समस्त पुण्य फलीभूत होते हैं। यह भावपूर्ण क्षण मेरे लिए सनातन संस्कृति, परंपरा और मातृभक्ति का सजीव स्वरूप बनकर हृदयपटल पर सदैव अंकित रहेगा।

 

PREV

उत्तराखंड के तीर्थ-पर्यटन केंद्रों, पहाड़ी इलाकों, मौसम, सरकारी योजनाओं और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और पहाड़ी ज़िलों की रिपोर्ट्स के लिए Uttarakhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय और विस्तृत राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Char Dham Yatra 2026: बद्रीनाथ कपाट 23 अप्रैल को खुलेगा, जानिए समय, रजिस्ट्रेशन, इतिहास और अन्य डिटेल
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे असर: इन 5 शहरों में बढ़ी प्रॉपर्टी डिमांड