Lucknow Coaching Centre Fire: फायर सेफ्टी में लापरवाही पर धामी सरकार सख्त, उत्तराखंड में सभी बड़े संस्थानों की होगी जांच

Published : Jun 24, 2026, 08:37 AM IST
pushkar singh dhami orders uttarakhand fire safety audit

सार

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पतालों, मॉल, होटल और कोचिंग सेंटरों का व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को राज्यभर में व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों, बड़े शॉपिंग मॉल, होटलों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और अन्य सार्वजनिक उपयोग के भवनों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच की जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट कहा कि नागरिकों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अग्निशमन मानकों में कमी मिलने पर होगी तत्काल कार्रवाई

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन संस्थानों में फायर सेफ्टी की व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई जाती हैं, उन्हें तुरंत चिन्हित कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि फायर सेफ्टी उपकरणों की कार्यशील स्थिति, आपातकालीन निकास मार्गों की उपलब्धता, विद्युत सुरक्षा प्रबंधों और किसी भी आपदा की स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की तैयारियों की विशेष रूप से जांच की जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी संस्थान सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करें।

जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग के बीच बेहतर समन्वय के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों से कहा कि अग्निशमन विभाग, जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाए ताकि फायर सेफ्टी ऑडिट की प्रक्रिया निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी की जा सके। उन्होंने कहा कि सुरक्षा संबंधी मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही भविष्य में बड़ी घटनाओं का कारण बन सकती है, इसलिए सभी विभाग गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री हेमंत द्विवेदी, हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेन्द्रजीत बिन्द्रा, मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, सचिव गृह श्री शैलेश बगौली, पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ, सचिव श्री विनय शंकर पाण्डेय, डीजी अभिसूचना एवं सुरक्षा श्री अभिनव कुमार, आईजी श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल, अपर सचिव श्री बंशीधर तिवारी तथा अपर सचिव श्रीमती तृप्ति भट्ट सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

PREV

उत्तराखंड के तीर्थ-पर्यटन केंद्रों, पहाड़ी इलाकों, मौसम, सरकारी योजनाओं और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और पहाड़ी ज़िलों की रिपोर्ट्स के लिए Uttarakhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय और विस्तृत राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Uttarakhand News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर CM पुष्कर सिंह धामी की भावपूर्ण श्रद्धांजलि
केदारनाथ रोपवे पर आया बड़ा अपडेट, यात्रा का तरीका बदल सकता है यह प्रोजेक्ट