Independence Day 2026: न्यू टिहरी में हर घर तिरंगा अभियान का जोश, फोटो प्रदर्शनी और रैली में दिखा देशप्रेम

Published : Aug 14, 2026, 07:24 PM IST
New Tehri Photo Exhibition

सार

Har Ghar Tiranga: न्यू टिहरी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत फोटो प्रदर्शनी और तिरंगा रैली आयोजित हुई। विद्यार्थियों और नागरिकों ने देशभक्ति व एकता का संदेश दिया।

New Tehri News: हर घर तिरंगा अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति व राष्ट्रीय एकता की भावना जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), देहरादून, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से न्यू टिहरी में दो दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विशेष फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ राज्य के कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने किया। इस अवसर पर श्री गणेश जोशी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और गौरव की भावना मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस पर घरों में तिरंगा फहराने और अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रीय ध्वज पर प्रदर्शनी

मंत्री ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया और स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीय ध्वज की गौरवपूर्ण यात्रा तथा देश के इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों की सराहना की। प्रदर्शनी में ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘विभाजन की विभीषिका’ जैसे विषयों को प्रमुखता दी गई। आमजन, युवाओं और विद्यार्थियों को इनके माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रीय इतिहास की जानकारी दी जा रही है।

तिरंगा रैली में विद्यार्थियों और लोगों की भागीदारी

श्री देव सुमन पार्क से निकली तिरंगा रैली में चम्बा ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने उत्साह से भाग लिया। अपर जिला मजिस्ट्रेट श्री शैलेन्द्र सिंह नेगी, एसडीएम श्री कमलेश मेहता और जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम सहित कई अधिकारी-कर्मचारी भी रैली में शामिल हुए। अधिकारियों ने छात्रों से अभियान में भाग लेने और बेहतर नागरिक बनने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें- Uttarakhand News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर MDDA ने विभाजन पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

अंतरविद्यालयी प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

सीबीसी देहरादून के कार्यक्रम अधिकारी श्री अनिल दत्त शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए जागरूकता और रचनात्मक गतिविधियां भी कराई गईं। 13 अगस्त को आयोजित कविता, चित्रकला और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कविता में आकृति प्रथम, अवंतिका द्वितीय और प्रतिमा चौहान तृतीय रहीं। चित्रकला में आरुम हुसैन प्रथम, आरुषी द्वितीय और खुशी तृतीय रहीं। पोस्टर मेकिंग में रिद्धिमा प्रथम, फाइजा द्वितीय और रहनुमा तृतीय रहीं।

ये भी पढ़ें- Chamoli News: पीपलकोटी टनल हादसे पर अलर्ट मोड में धामी सरकार

विभाजन विभीषिका दिवस पर विशेष प्रदर्शनी

प्रताप इंटर कॉलेज, टिहरी में सूचना विभाग ने विभाजन की त्रासदी, विस्थापन और पीड़ादायक स्मृतियों पर प्रदर्शनी लगाई। पाकिस्तान से विभाजन के बाद टिहरी पहुंचे परिवारों के सदस्यों को श्री गणेश जोशी ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। डीएम श्रीमती नितिका खण्डेलवाल, श्री उदय रावत, चम्बा ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सुमन सजवाण सहित विद्यार्थी, नागरिक और अधिकारी मौजूद रहे।

PREV

उत्तराखंड के तीर्थ-पर्यटन केंद्रों, पहाड़ी इलाकों, मौसम, सरकारी योजनाओं और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और पहाड़ी ज़िलों की रिपोर्ट्स के लिए Uttarakhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय और विस्तृत राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Uttarakhand News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर MDDA ने विभाजन पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
Chamoli News: पीपलकोटी टनल हादसे पर अलर्ट मोड में धामी सरकार