
उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल में एथलेटिक्स स्पर्धाओं के तीसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। विभिन्न स्पर्धाओं में एथलीटों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें कुछ नए राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड भी बने।
पंजाब के तजिंदरपाल सिंह तूर ने 19.74 मीटर थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। मध्य प्रदेश के समरदीप सिंह गिल (19.38 मीटर) को रजत और पंजाब के प्रभकिरपाल सिंह (19.04 मीटर) को कांस्य पदक मिला।
उत्तर प्रदेश की अनुष्का यादव ने 62.89 मीटर की थ्रो के साथ नया राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी राज्य की साथी तान्या चौधरी (59.74 मीटर) ने रजत और नंदिनी (58.89 मीटर) ने कांस्य पदक जीता।
उत्तराखंड की अंकिता ने 9:53.63 समय के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। मध्य प्रदेश की मंजू यादव (10:15.70) को रजत और उत्तर प्रदेश की रेबी पाल (10:37.15) को कांस्य पदक मिला।
सर्विसेज के सुमित कुमार ने 8:46.26 समय में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। उनके साथी रोहित वर्मा (8:49.01) को रजत और हरियाणा के शंकर लाल स्वामी (8:49.39) को कांस्य पदक मिला।
पंजाब की निहारिका वशिष्ठ ने 13.37 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। केरल की शीना एन वी (13.19 मीटर) ने रजत और सैंड्रा बाबू (13.12 मीटर) ने कांस्य पदक जीता।
पंजाब की टीम ने 3:41.77 समय में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। टीम में रमनदीप कौर, ट्विंकल चौधरी, किरणपाल कौर और रशदीप कौर शामिल थीं।कर्नाटक (3:43.89) की टीम ने रजत और हरियाणा (3:45.83) की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया।
तमिलनाडु की टीम ने 3:10.61 समय में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। टीम में गिटसन धर्माराय, आकाश बाबू, वासन और अश्विन कृष्णा शामिल थे।उत्तराखंड (3:10.85) की टीम ने रजत और सर्विसेज (3:10.90) की टीम ने कांस्य पदक जीता।
मध्य प्रदेश के देव कुमार मीना ने 5.32 मीटर की ऊंचाई पार कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। तमिलनाडु के रीगन जी (5.00 मीटर) ने रजत और उत्तर प्रदेश के कुलदीप कुमार (5.00 मीटर) ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
उत्तराखंड के तीर्थ-पर्यटन केंद्रों, पहाड़ी इलाकों, मौसम, सरकारी योजनाओं और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और पहाड़ी ज़िलों की रिपोर्ट्स के लिए Uttarakhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय और विस्तृत राज्य कवरेज यहीं।