भारत में Cloudburst की 10 सबसे भयानक घटनाएं, अब उत्तरकाशी में आई तबाही

Published : Aug 05, 2025, 07:37 PM ISTUpdated : Aug 05, 2025, 07:47 PM IST
Uttarkashi cloudburst image

सार

Cloudburst Disasters India: भारत में इतिहास की 10 बड़ी Cloudburst घटनाओं में मुंबई 2005, लेह 2010, उत्तरकाशी 2013, कश्मीर 2014, चेन्नई 2015 और सबसे ताजा उत्तरकाशी 2025 शामिल हैं, जिनमें हजारों जानें गईं और बड़ी तबाही हुई।

Uttarakhand Cloudburst: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार दोपहर को बादल फटने से भूस्खलन हुआ और अचानक बाढ़ (Flash Flood) आ गई। इसके चलते 4 लोगों की मौत हुई और 50 से ज्यादा लापता हैं। इनकी तलाश चल रही है। आइए जानते हैं इससे पहले भारत में बादल फटने की 10 सबसे भयानक घटनाएं कहां हुईं।

भारत में बादल फटने की 10 सबसे बड़ी घटनाएं

मुंबई, महाराष्ट्र: 26 जुलाई 2005 को मुंबई में बादल फटने से भीषण बाढ़ आई थी। 24 घंटे में लगभग 950 मिमी बारिश हुई थी। इस आपदा में 1,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

लेह, लद्दाख: 6 अगस्त 2010 को बादल फटने और अचानक आई बाढ़ की घटनाओं के चलते लद्दाख के लेह में 1000 से अधिक लोग मारे गए और 400 से अधिक घायल हो गए थे।

मालपा, उत्तराखंड: 17 अगस्त 1998 को बादल फटने से हुए भूस्खलन के चलते 60 कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों सहित 250 लोग मारे गए थे।

कश्मीर घाटी: 6 सितम्बर 2014 को बादल फटने और उसके बाद आई बाढ़ के कारण 200 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

चेन्नई, तमिलनाडु: 2 दिसंबर 2015 को बादल फटने के कारण चेन्नई में बाढ़ आई थी। इसके चलते 400 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

चिरगांव, हिमाचल प्रदेश: 15 अगस्त 1997 को शिमला के चिरगांव में बादल फटने से 115 लोग मारे गए थे।

उत्तरकाशी, उत्तराखंड: जून 2013 में उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से अचानक बाढ़ और भूस्खलन हुआ। इससे हजारों लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- Cloudburst Explained: बादल फटना क्या है, क्यों है खतरनाक? जानें हिमालय में अधिक होने वाली इस घटना की वजह

धराली, उत्तराखंड: 5 अगस्त 2025 को बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। इसके चलते चार लोगों की मौत हुई और 50 से अधिक लापता हो गए। होटलों और घरों को भारी नुकसान पहुंचा।

शिलागढ़, हिमाचल प्रदेश: 16 जुलाई 2003 को शिलागढ़ में बादल फटने से अचानक बाढ़ के चलते 40 लोगों की मौत हुई थी।

भावी, हिमाचल प्रदेश: 14 अगस्त 2007 को बादल फटने से भावी गांव में कम से कम 52 लोगों की मौत हो गई। घरों और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा।

यह भी पढ़ें- Uttarkashi Cloudburst: घरों-होटलों को निगल गई अचानक आई बाढ़, देखें तबाही की कहानी बयान करती 8 तस्वीरें

PREV

उत्तराखंड के तीर्थ-पर्यटन केंद्रों, पहाड़ी इलाकों, मौसम, सरकारी योजनाओं और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और पहाड़ी ज़िलों की रिपोर्ट्स के लिए Uttarakhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय और विस्तृत राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

उत्तराखंड में भारतीयों की ना सुधरने वाली हरकतों से परेशान हुई रूसी महिला-Watch Video
चंपावत में दर्दनाक हादसा! बारात से लौटते वक्त खाई में गिरी गाड़ी, 5 की मौके पर मौत