
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गढ़ी कैंट स्थित जसवंत सिंह ग्राउंड में आयोजित गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित करने की घोषणा की।
गोर्खाली समाज की संस्कृति और वीरता को सराहा
सीएम धामी ने कहा कि हरितालिका तीज माता पार्वती की तपस्या, विश्वास और शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक पर्व नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं। मुख्यमंत्री ने गोर्खाली समाज की वीरता, राष्ट्रभक्ति और उत्तराखंड के विकास में योगदान की भी सराहना की।
महिलाओं के सशक्तीकरण पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मातृशक्ति के सशक्तीकरण को प्राथमिकता दे रही है। महिलाओं को सरकारी सेवाओं में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। वहीं, स्वयं सहायता समूहों के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। प्रदेश में 3 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।
शहीद द्वार का भी किया शिलान्यास
सीएम धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में अमर शहीद कप्तान दल बहादुर थापा की स्मृति में बनने वाले ‘आजाद हिन्द फौज शहीद द्वार’ का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि यह द्वार गोर्खा समाज के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति की याद दिलाएगा।
उत्तराखंड के तीर्थ-पर्यटन केंद्रों, पहाड़ी इलाकों, मौसम, सरकारी योजनाओं और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और पहाड़ी ज़िलों की रिपोर्ट्स के लिए Uttarakhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय और विस्तृत राज्य कवरेज यहीं।