Uttarakhand Nikay Chunav: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर किच्छा में वोटों की गिनती, छावनी में तब्दील हुई मंडी

Published : Oct 07, 2026, 11:20 AM IST
Security arrangement at the vote counting centre (Photo/ANI)

सार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उधम सिंह नगर के किच्छा और सिरौलीकलां निकाय चुनाव की मतगणना के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। नवीन मंडी समिति को छावनी में बदल दिया गया है।

उधम सिंह नगर। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, बुधवार को होने वाले किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव की मतगणना के लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। किच्छा की नवीन मंडी समिति को पूरी तरह से पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। मतगणना केंद्र पर थ्री-टियर (त्रिस्तरीय) सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

एसएसपी के निर्देश पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा में 2 एडिशनल एसपी, 4 सर्किल ऑफिसर, 18 इंस्पेक्टर, 72 सब-इंस्पेक्टर, 11 महिला सब-इंस्पेक्टर, 230 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल, 74 महिला कांस्टेबल, 22 ट्रैफिक पुलिसकर्मी और पीएसी (PAC) की 3 कंपनियां मुस्तैद रहेंगी।

उधम सिंह नगर के साथ-साथ पड़ोसी जिले नैनीताल से भी पुलिस फोर्स बुलाई गई है। बुधवार को नवीन मंडी समिति में बाकी सभी गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेंगी। मंडी गेट पर कड़ी चेकिंग होगी और सिर्फ उन्हीं लोगों को अंदर जाने दिया जाएगा जिनके पास मतगणना का वैध पास होगा।

मंडी गेट के आस-पास का इलाका प्रत्याशियों के समर्थकों के लिए प्रतिबंधित घोषित कर दिया गया है। किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए संवेदनशील जगहों पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी। इसके अलावा, पुलिस की साइबर टीम सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रख रही है ताकि कोई अफवाह न फैले।

आपको बता दें कि उधम सिंह नगर की इन दोनों नगर पालिकाओं के लिए 22 सितंबर को वोट डाले गए थे।

PREV

उत्तराखंड के तीर्थ-पर्यटन केंद्रों, पहाड़ी इलाकों, मौसम, सरकारी योजनाओं और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और पहाड़ी ज़िलों की रिपोर्ट्स के लिए Uttarakhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय और विस्तृत राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

PM Modi 25 Years: CM पुष्कर सिंह धामी ने गिनाई प्रधानमंत्री की जनसेवा, काशी विश्वनाथ में की पूजा
Digital Literacy: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी ने कहा- अब डिजिटल साक्षरता पर फोकस