पासपोर्ट वैरिफिकेशन में उत्तराखंड पुलिस का कमाल, पूरे देश में मिला राष्ट्रीय सम्मान, सीएम धामी ने थपथपाई पीठ

Published : Jun 20, 2026, 08:17 PM IST
Uttarakhand Police Passport Verification Award

सार

पासपोर्ट वैरिफिकेशन में शानदार प्रदर्शन के लिए उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान मिला है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने नई दिल्ली में यह पुरस्कार प्रदान किया।

Uttarakhand Police Passport Verification Award: उत्तराखंड पुलिस के शानदार काम और प्रदर्शन को केंद्र सरकार ने सलाम किया है। पासपोर्ट वेरिफिकेशन के मामले में सबसे जबरदस्त और तेजी से काम करने के लिए राज्य पुलिस को नेशनल अवार्ड से नवाजा गया है। इस बड़ी कामयाबी पर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महकमे को बधाई दी है और कहा है कि जनता को बिना किसी देरी के पारदर्शी तरीके से सुविधाएं देना ही उनकी सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिया अवार्ड

वित्तीय वर्ष 2025-26 में पासपोर्ट के काम को बिना किसी गड़बड़ी के और एकदम समय पर पूरा करने के लिए उत्तराखंड पुलिस को 'Institutional Performance Award for State Police' दिया गया है। यह सम्मान नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के जवाहरलाल नेहरू भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने यह अवार्ड उत्तराखंड एडीजी प्रशासन एपी अंशुमान को सौंपा। पूरे देश में अपनी तरह का यह बेहद खास सम्मान है, जो पुलिस के बेहतरीन काम के आधार पर तय होता है।

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक ने दी बधाई

इस गौरवशाली पल पर राज्य के बड़े अधिकारियों ने खुशी जाहिर की है। पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने कहा, 'यह सम्मान हमारी टीम की लगातार मेहनत का नतीजा है। हमारा पूरा ध्यान इस बात पर था कि पासपोर्ट वैरिफिकेशन की प्रक्रिया को आम जनता के लिए जितना हो सके आसान, साफ-सुथरा और समय पर पूरा होने वाला बनाया जाए।'

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी थपथपाई पीठ

सीएम धामी ने पुलिस की इस पीठ थपथपाते हुए कहा कि लोगों को अच्छी, बिना भेदभाव वाली और समयबद्ध सेवाएं देना हमारी पहली प्राथमिकता है। यह अवार्ड दिखाता है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस आगे भी ऐसे ही राज्य का नाम रोशन करती रहेगी।

 

PREV

उत्तराखंड के तीर्थ-पर्यटन केंद्रों, पहाड़ी इलाकों, मौसम, सरकारी योजनाओं और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और पहाड़ी ज़िलों की रिपोर्ट्स के लिए Uttarakhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय और विस्तृत राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

International Yoga Day 2026: योग अपनाएं-नशामुक्त समाज बनाएं; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह की अपील
Uttarakhand News: पिथौरागढ़ में '12 साल विश्वास के' कार्यक्रम, विकसित भारत 2047 के लक्ष्य पर मीडिया और प्रशासन का बड़ा संवाद