Tarot Horoscope Today आज का टैरो राशिफल 23 जनवरी 2022, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।

Asianet News Hindi | / Updated: Jan 23 2022, 07:00 AM IST

उज्जैन. 23 जनवरी, रविवार को मेष राशि वालों का दिन रचनात्मकता से भरा रहेगा। वृष राशि वाले निर्णय लेने में हड़बड़ी न करें। मिथुन वाले दूसरों के कामों से दूर ही रहें। कर्क राशि वालों का विवाद हो सकता है। सिंह राशि वाले खरीदारी करेंगे। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आपके गैर जिम्मेदार बर्ताव से परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज का दिन रचनात्मकता से भरा होगा। नए आईडिया और उनको करने की ऊर्जा से आप भरे हुए होंगे। 
लकी कलर: बैंगनी, लकी नंबर: 4

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
व्यापार में अच्छे योग हैं। प्रॉपर्टी के निर्णय लेते समय हड़बड़ी न करें। आज आप एक मजबूत व्यक्ति के रूप में साबित होंगे। भावनात्मक रूप से आप बहुत कठोर हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें।
लकी कलर: फिरौजी, लकी नंबर: 7

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
जिन बातों का आप से ताल्लुक नहीं है उनसे दूर ही रहें। आज आप अपने कार्य में निपुण रहेंगे। आपके कार्य करने के तरीके से आपको ज्यादा काम मिलेगा, जिससे आप सफलता की ओर होंगे। 
लकी कलर: नारंगी, लकी नंबर: 1

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आप समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे। आपके निर्णय माने जाएंगे। हर बात में जिद रखना नए विवाद उत्पन्न कर सकता है। आज घर कार्यालय सभी जगह आपका प्रभाव नियंत्रणकारी होगा। 
लकी कलर: मरून, लाल, लकी नंबर: 2

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
घर संबंधित बड़ी खरीदारी होगी। भविष्य के लिए आज से ही प्रयत्न शुरू करें। आज का दिन साधन संपन्नता और खुशियों में बितेगा, आपको रिश्तों में ताजगी का अनुभव होगा। जो नई ऊर्जा प्रदान करेगा। 
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 4

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आर्थिक स्थिति में आ रहा बदलाव आपको अधिक व्यस्त रखेगा। काम की अधिकता आपको थकाएगी, लेकिन कुछ नई जिम्मेदारियों से आपको खुशी महसूस होगी। क्योंकि यह आपके सफलता के नए द्वार खुलने के संकेत हैं। 
लकी कलर: आसमानी, लकी नंबर: 2

तुला टैरो राशिफल (Libra TarotDaily Horoscope)
आपकी योजना में कुछ तकलीफ हो सकती है, इसलिए परिस्थिति के अनुसार बदलते रहना आवश्यक होगा। टीम वर्क करके आपको उत्साह और ऊर्जा मिलेगी। जल्द ही नए कार्य की योजनाओं पर भी काम शुरू हो जाएगा। 
लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 1

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
दुखी मन और दुख लाता है इसलिए भावनाओं पर काबू रखें। असुरक्षा की भावना आपको परेशान करेगी और आसपास की गैरजरूरी चीजों के प्रति भी आसक्त होंगे।
लकी कलर: स्लेटी, लकी नंबर : 5

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
जीवन शैली में बदलाव लाकर आप पैसे का अधिक खर्च रोक सकते हैं। आज आप अनिश्चितता और असुरक्षा का अनुभव करेंगे। मन को शांत रखें अपने आस-पास के लोगों, परिजनों और दोस्तों पर विश्वास रखें।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर: 6

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
दान धर्म पर ध्यान दें। युवाओं को भविष्य के लिए पैसों का निवेश करना सीखना होगा। आज का दिन लौटाने का है, किसी की सहायता करके या दान पुण्य करके लौटाईए, बाकी दिन शुभ हैं।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 5

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
व्यापारी वर्ग को बड़े तौर पर धनराशि प्राप्त होने की उम्मीद है। आज अपने पुराने कार्यों के असेसमेंट का दिन है। कोई नए प्रयोग से आपको सीख मिलेगी। अपनी टीम का सहयोग लें।
लकी कलर: आरेंज,पीला, लकी नंबर: 2

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
पैसों का निर्णय परिस्थिति का अवलोकन करके ही लें। किसी पुराने काम को बार-बार करने में आज आपको रूचि नहीं होगी। लेकिन लंबे समय की सफलता के लिए यह आवश्यक कदम होगा।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 8

 

साल 2022 का का टैरो राशिफल भी पढ़िए...

Aries Tarot Horoscope 2022 मेष का टैरो वार्षिक राशिफल: नई संभावनाएं लेकर आ रहा है नया साल

Taurus Tarot Horoscope 2022 वृषभ का टैरो वार्षिक राशिफल: बहुत ही शुभ फल मिलेंगे नए साल में

Gemini Tarot Horoscope 2022 मिथुन का टैरो वार्षिक राशिफल: करियर का निर्णय जल्दबाजी में न लें

Cancer Tarot Horoscope 2022 कर्क का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे प्रेम विवाह के योग

Leo Tarot Horoscope 2022 सिंह का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल खरीद सकते हैं बड़ी संपत्ति

Virgo Tarot Horoscope 2022 कन्या का टैरो वार्षिक राशिफल: पारिवारिक परेशानी के कारण बना रहेगा तनाव

Libra Tarot Horoscope 2022 तुला का टैरो वार्षिक राशिफल: बिजनेस में सफलता और नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

Scorpio Tarot Horoscope 2022 वृश्चिक का टैरो वार्षिक राशिफल: सभी मामलों में सामान्य रहेगा ये साल आपके लिए

Sagittarius Tarot Horoscope 2022 धनु का टैरो वार्षिक राशिफल: घर-परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Capricorn Tarot Horoscope 2022 मकर का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे धन लाभ के योग

Kumbh Tarot Horoscope 2022 कुंभ का टैरो वार्षिक राशिफल: कॅरियर में सफलता के बन रहे हैं योग

Pisces Tarot Horoscope 2022 मीन का टैरो वार्षिक राशिफल: नौकरी और बिजनेस में मिलेंगे बेहतर परिणाम

Share this article
click me!