Tarot Horoscope Today आज का टैरो राशिफल 25 जनवरी 2022, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।

Asianet News Hindi | / Updated: Jan 25 2022, 07:00 AM IST

उज्जैन. 25 जनवरी, मंगलवार को मेष राशि वाले आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। वृष वाले किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मिथुन वालों के परिवार में कोई मांगलिक कार्य होगा। कर्क वाले कोई कठोर निर्णय ले सकते हैं। सिंह वाले अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाएंगे। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आज आपको बहुत मान-सम्मान मिलेगा। आप बेकार की बातों में वक्त बर्बाद न करें। आज का दिन शुभ है, आप आत्मविश्वास से भरे होंगे और सभी कार्य आसानी से होते चले जाएंगे। 
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर : 1

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आपकी भावनाओं को परिवार द्वारा ना समझना तकलीफदायक होगा। आध्यात्मिक रुझान आज आपका दिन बनाएगा। किसी धार्मिक यात्रा या कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
लकी कलर : गुलाबी, लकी नंबर : 1

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
मित्रों और परिवार के साथ बिताया वक्त आपको आनंद देगा। किसी कीमती वस्तु की खरीदी हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होगा। आज आपके लिए नए अवसर की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
लकी कलर : हल्का नीला, लकी नंबर : 5

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
घर के बुजुर्गों के साथ संबंध अच्छे बनाने की कोशिश करें। कठोर निर्णय लेने का समय है आपको अपने अधिकारों को ठीक से समझते हुए उनका उपयोग करना होगा।
लकी कलर : ग्रे, लकी नंबर : 9

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन थोड़ा कठिन होगा। एकाग्रता को बढ़ाने की कोशिश करें। आप आज जीवन की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा पाएंगे। किसी बड़े या गुरुजन का अशीर्वाद प्राप्त होगा।
लकी कलर : लाल, लकी नंबर : 3

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आपके रिलेशनशिप को परिवार द्वारा स्वीकारा जाएगा। आज का दिन युवाओं के लिए  आनंददायक रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ संबंध में सुधार होगा। नजदीकियां बढ़ने से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।
लकी कलर: पर्पल, लकी नंबर : 4

तुला टैरो राशिफल (Libra TarotDaily Horoscope)
सफलता निश्चित प्राप्त होगी। काम संबंधित यात्रा में सफलता मिलेगी। आज आपके काम में बाधा उत्पन्न होगी। सब उथल-पुथल सा लगेगा, दृढ़ता के साथ कार्य करें और कर्म के मार्ग पर चलते जाएं।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर : 10

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
परिवार और काम की तरफ अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। मातृशक्ति की आराधना करना आपके लिए शुभ होगा। आज आप खुद को बहुत मजबूत महसूस करेंगे, आपकी इच्छा शक्ति आपको जीत दिलवाएगी।
लकी कलर : लाल, लकी नंबर : 3

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
अपने दायरे से बाहर निकल नए लोगों से जुड़ने की कोशिश करें। आपको नए मित्र बनाने की अधिक आवश्यकता है। आज किसी बड़े-बुजुर्ग, गुरु के मार्ग दर्शन में कार्य करने का दिन है। इनसे सुझाव लेकर कार्य करने से बाधा दूर होगी।
लकी कलर : नारंगी, लकी नंबर: 7

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
परिस्थिति आज आपके पक्ष में है भी और नहीं भी, इसलिए क्षमता से अधिक रिस्क ना लें। भाग्यवर्धक दिन है। आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे उसमें सफलता निश्चित मिलेगी। आज आपकी राशि में भी जबरदस्त सुधार होगा। 
लकी कलर : लाल, लकी नंबर : 1

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आपके द्वारा किए कामों के बारे में दूसरों के द्वारा प्रशंसा मिलने की अपेक्षा रखना तकलीफदायक होगा। अपने पुराने कार्यों को रिव्यू करने का दिन है। किसी भी निर्णायक स्थिति में पहुंचे तो सारे पहलुओं पर गौर करने के बाद ही फैसला लें। 
लकी कलर: बादामी, लकी नंबर : 10

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
गले में तकलीफ हो सकती है। आज आपके किसी मित्र द्वारा आपको मार्गदर्शन मिल सकता है, सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त होगी। आज आपको समर्पण की भावना से काम करना होगा। सहयोगियों से विवाद होने के कारण मानसिक अशांति बने रहेगी। 
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 8


 

साल 2022 का का टैरो राशिफल भी पढ़िए...

Aries Tarot Horoscope 2022 मेष का टैरो वार्षिक राशिफल: नई संभावनाएं लेकर आ रहा है नया साल

Taurus Tarot Horoscope 2022 वृषभ का टैरो वार्षिक राशिफल: बहुत ही शुभ फल मिलेंगे नए साल में

Gemini Tarot Horoscope 2022 मिथुन का टैरो वार्षिक राशिफल: करियर का निर्णय जल्दबाजी में न लें

Cancer Tarot Horoscope 2022 कर्क का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे प्रेम विवाह के योग

Leo Tarot Horoscope 2022 सिंह का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल खरीद सकते हैं बड़ी संपत्ति

Virgo Tarot Horoscope 2022 कन्या का टैरो वार्षिक राशिफल: पारिवारिक परेशानी के कारण बना रहेगा तनाव

Libra Tarot Horoscope 2022 तुला का टैरो वार्षिक राशिफल: बिजनेस में सफलता और नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

Scorpio Tarot Horoscope 2022 वृश्चिक का टैरो वार्षिक राशिफल: सभी मामलों में सामान्य रहेगा ये साल आपके लिए

Sagittarius Tarot Horoscope 2022 धनु का टैरो वार्षिक राशिफल: घर-परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Capricorn Tarot Horoscope 2022 मकर का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे धन लाभ के योग

Kumbh Tarot Horoscope 2022 कुंभ का टैरो वार्षिक राशिफल: कॅरियर में सफलता के बन रहे हैं योग

Pisces Tarot Horoscope 2022 मीन का टैरो वार्षिक राशिफल: नौकरी और बिजनेस में मिलेंगे बेहतर परिणाम

Share this article
click me!