Tarot Horoscope Today 29 जून 2022 का टैरो राशिफल: आज किसे होगा बिजनेस में फायदा, क्या आप भी है इस लिस्ट में?

हम सभी को अपना भविष्य जानने की उत्सुकता रहती है जिसका समाधान हमें ज्योतिष में मिलता है पर हाल के दिनों में ज्योतिष से भी त्वरित तरीके से भविष्य जानने की एक विधा प्रचलित हो रही है, वो है टैरो कार्ड रीडिंग।

Manish Meharele | / Updated: Jun 29 2022, 05:15 AM IST

उज्जैन. टैरो कार्ड रीडिंग वास्तव में चित्रों के माध्यम से भविष्य जानने की कला है। ये कहना है इंदौर की फेमस एस्ट्रोलॉजर, वास्तु एंड टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम का। उनके अनुसार, 29 जून, बुधवार मेष राशि वालों को किसी काम की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, इनका लकी कलर क्रीम और लकी नंबर 5 है। वृषभ राशि को कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी, इनका लकी कलर गहरा हरा और लकी नंबर 8 है। मिथुन राशि वालों को अपनी गलती सुधारने का मौका मिलेगा, इनका लकी कलर हरा और लकी नंबर 4 है। अन्य राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानिए…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको कुछ खास काम की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिसे आप बखूबी अंजाम देंगे। आपकी समझ के दायरे विस्तृत होंगे। आपके अंदर की बेचैनी को अभी आप व्यक्त नहीं करेंगे।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 5

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप स्वयं को भावनात्मक रूप से बेहतर मजबूत करेंगे। आपके रिश्तों में भी मजबूती का दिन है। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। काम में मिल रहे यश से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
लकी कलर : गहरा हरा, लकी नंबर : 8

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
अनिश्चितता और अनिर्णय की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। मन को शांत रखिए और आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। आज आपको अपनी गलती सुधारने का अवसर फिर से प्राप्त होगा।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर: 4

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
आज कोई ऐसा नुकसान हो सकता है जिसका आपको पहले से अनुमान था। मन को व्यथित नहीं करें और शांत रहने से समस्याओं का समाधान भी आसाना हो जाएगा।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 4

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश में लाभ के योग है।
लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 10

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
आज आपको बहुत कठिनाईयों से गुजरना होगा। मन क्रोधित रहेगा, इसका मुख्य कारण किसी अपने करीबी से धोखा मिलना है। मन में चल रहा कन्फ्यूजन और विचार सुलझने लगेंगे।
लकी कलर : महरुन, लकी नंबर: 6

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज यात्रा के योग हैं। आप किसी कार्य को करने के बाद सूकून से बैठने के बारे में सोचेंगे। लेकिन नया काम आपके सामने होगा। बढ़ते हुई खर्चों पर काबू करना होगा।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 6

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ है लेकिन आपको आपकी कार्यशिलता को और बढ़ाना होगा। आज रणनीति से निर्णय लेने का दिन है। बोलने से पहले एक बार विचार जरूर करें।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 6

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत अधिक नकारात्मक विचारों को लेकर आया है। अपने पर काबू रखें। आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। असुरक्षा से बाहर निकलें।
लकी कलर: क्रीम, लकी नंबर : 3

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप शारीरिक रूप से बीमारी की चपेट में आ सकते है सतर्क रहें। अपनों से अच्छा व्यवहार करें। अपनी गलतियों को बार-बार याद करना आपके लिए तकलीफ दायक होगा।
लकी कलर : नेवी ब्लू, लकी नंबर : 3

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन कुछ विपरित परिस्थितियों को लेकर आया है मन में हारने जैसा भाव बनेगा रिश्तों में बहस से दिन खराब हो सकता है। किसी अपने द्वारा आपको पैसों के मामले में फंसाया जा सकता है।
लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 6

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन रचनात्मकता से भरा होगा। नए आईडिया और उनको करने की ऊर्जा से आप भरे हुए होंगे। आपके गैर जिम्मेदार बर्ताव से परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है।
लकी कलर: बैंगनी, लकी नंबर: 4

ये भी पढ़ें-

Angarak Yoga 2022: मंगल के राशि परिवर्तन से बना अशुभ योग, किस राशि पर कैसा होगा असर? जानिए राशिफल से

 

Share this article
click me!