31 जुलाई 2022 टैरो राशिफल: इन 3 राशि वालों को और करना होगा संघर्ष, खत्म होंगे इस राशि वालों के विवाद

एक टैरो डेक में 78 कार्ड्स होते हैं, जो प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की घटनाओं पर आधारित होते हैं। इस डेक को फिर से दो भागों में विभाजित किया गया है- मेजर और माइनर अरकाना। मेजर अरकाना में 22 कार्ड होते हैं और माइनर अरकाना में 56।

Manish Meharele | / Updated: Jul 31 2022, 05:15 AM IST

उज्जैन. इंदौर की फेमस एस्ट्रोलॉजर, वास्तु एंड टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम के अनुसार, 31 जुलाई, शनिवार को मेष राशि वाले किसी रोमांचक यात्रा पर जा सकते हैं, इनका लकी कलर आसमानी और लकी नंबर 5 है। वृष राशि वालों को कोई बात दुखी कर सकती है, इनका लकी कलर लाल और लकी नंबर 9 है। मिथुन राशि वाले अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाएंगे, इनका लकी सफेद और लकी नंबर 4 है। आगे जानिए अन्य राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन एडवेंचर से भरा होगा। आपका आत्मविश्वास ही आपकी सफलता की कुंजी है। नए प्रयोग सफल होंगे। आपकी यात्रा रोमांच से भरी होगी। जीवन से जुड़ी किसी एक बात को प्रगति की ओर ले जाने का निर्णय ले सकते हैं।
लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 5

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आत्म विश्वास और रचनात्मकता से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में सुधार होगा। माता द्वारा बोले गए कटु शब्द आपको दुख पहुंचा सकते हैं और अकेलेपन की भावना भी ला सकते हैं। परिवार संग तनाव उदास बनाएगा।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर : 9

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
अधिकारपूर्वक निर्णय लेने और काम करने का समय है। किसी भी बात में पीछे न रहें। सफलता मिलेगी। काम को एकाग्रता से करना आज आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। जिम्मेदारी को ठीक तरह से निभा पाएंगे। किसी की मदद काम आएगी।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 4

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आज पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। घरेलू खर्च बढ़ेगें, हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। काफी समय से जिस अवसर का आपको इंतजार था, वह अवसर प्राप्त होगा।
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर: 8

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
जीवनसाथी या प्रेमी के साथ नजदिकियां बढ़ने से आत्मविश्वास चरम पर होगा। घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। पुराने विवादों को मिटाने का मार्ग प्राप्त होगा।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 2

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक होगा। बड़ी डील होने की संभावना है। नई खोज में जुटे रहें क्योंकि भाग्य आपके साथ है। कड़ी मेहनत के बाद आपको फल मिलेगा।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 9

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आज आप अपने कार्यों से व अपने द्वारा की गई मेहनत से असंतुष्ट हो सकते हैं। अपनों के प्रति ज्यादा दयालु न रहें। संघर्ष जारी रखें। आज वास्तविकता में रहना जरूरी होगा।
लकी कलर : ब्राउन, लकी नंबर: 3

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आज नुकसान होने का योग है, जिसका ज्यादा दुख न मनाएं, भरपाई के भी पूरे योग हैं। अपने अंदर की नकारात्मकता मिटाने के प्रयास करें, सकारात्मक बातों को देखने की कोशिश करें।
लकी कलर: पिंक, लकी नंबर: 0

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
कार्ड के अनुसार आज खुशियों के योग है। पुरानी यादें ताजा होगी। नए लोग से जान पहचान हो सकती है। पैसों का निवेश करने की बेहतर योजना बनाने की कोशिश आप करेंगे।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 8

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आज आपको किसी पुरानी फेंटसी पूरी हो जाने की उम्मीद जागेगी, लेकिन किसी भी परिणाम में हकीकत से दूर न होना आपके लिए फायदेमंद है। दूसरों द्वारा बोली बातों पर ध्यान न दें।
लकी कलर : हल्का नीला, लकी नंबर: 5

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आज आपको कुछ निराशा का अनुभव होगा। आप परिस्थितियों से उब महसूस करेंगे और स्थान छोड़कर जाने का मन होगा। मन को शांत रखें। क्षमतानुसार काम करें बदलाव होगा।
लकी कलर: ग्रे, लकी नंबर: 9

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आज आपकी ख्वाहिशें पूरी होना का दिन है। लंबे समय से अटकने वाले लंबित कार्य भी आज पूरे हो सकते है। अपने प्रयासों को जारी रखें। जिम्मेदारी पूरी करने से सम्मान मिलेगा।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 9

ये भी पढ़ें-

Hariyali Teej 2022: 31 जुलाई को हरियाली तीज व्रत में ध्यान रखें ये 3 बातें, तभी मिलेगा पूजा का पूरा फल


Sawan 2022: सावन में किसी भी रात करें 10 रुपए का ये छोटा-सा उपाय, इससे कंगाल भी बन सकता है धनवान

Nagpanchami 2022: किस ऋषि का नाम लेने से डरकर भाग जाते हैं सांप, क्या है उनके और सांपों के बीच कनेक्शन?
 

Share this article
click me!