6 जुलाई 2022 टैरो राशिफल: मिथुन-कर्क राशि वाले रहेंगे हैप्पी, इस राशि वालों को इन्वेस्टमेंट से होगा फायदा

Published : Jul 06, 2022, 05:15 AM IST
6 जुलाई 2022 टैरो राशिफल: मिथुन-कर्क राशि वाले रहेंगे हैप्पी, इस राशि वालों को इन्वेस्टमेंट से होगा फायदा

सार

टैरोट कार्ड रीडिंग को ताश के पत्तों द्वारा प्रयोग किया जाता है। ताश के पत्तों को पढ़ना ही टैरोट कार्ड रीडिंग कहलाता है। ऐसा माना जाता है कि इन ताश के पत्तों को पढ़कर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है। ये कहना है इंदौर की फेमस एस्ट्रोलॉजर, वास्तु एंड टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम का।

उज्जैन. टैरो कार्ड्स के अनुसार, 6 जुलाई, बुधवार को मेष राशि वालों को अपने काम में सफलता मिलेगी, इनका लकी कलर नारंगी और लकी नंबर 1 है। वृषभ राशि वालों का किसी से विवाद हो सकता है, इनका लकी कलर मरून और लकी नंबर 2 रहेगा। मिथुन राशि वाले घर के लिए बड़ी खरीदारी कर सकते हैं, इनका लकी कलर पीला और लकी नंबर 4 है। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आज आप अपने काम में निपुण रहेंगे। आपके काम करने के तरीके से आपको ज्यादा काम मिलेगा, जिससे आप सफलता की ओर होंगे। जिन बातों का आप से ताल्लुक नहीं है उनसे दूर ही रहें।
लकी कलर: नारंगी, लकी नंबर: 1

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आज घर या कार्यालय सभी जगह आपका प्रभाव नियंत्रणकारी होगा। आप समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे। आपके निर्णय माने जाएंगे। हर बात में जिद रखना नए विवाद उत्पन्न कर सकता है।
लकी कलर: मरून, लाल, लकी नंबर: 2

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन साधन संपन्नता और खुशियों में बीतेगा, आपको रिश्तों में ताजगी का अनुभव होगा। जो नई ऊर्जा प्रदान करेगा। घर से संबंधित बड़ी खरीदारी होगी। भविष्य के लिए आज से ही प्रयत्न शुरू करें।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 4

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
काम की अधिकता आपको थकाएगी, लेकिन कुछ नई जिम्मेदारियों से आपको खुशी महसूस होगी। क्योंकि यह आपके सफलता के नए द्वार खुलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति में आ रहा बदलाव आपको अधिक व्यस्त रखेगा।
लकी कलर: आसमानी, लकी नंबर: 2

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
टीम वर्क करके आपको उत्साह और ऊर्जा मिलेगी। जल्द ही नए कार्य की योजनाओं पर भी काम शुरू हो जाएगा। आपकी योजना में कुछ तकलीफ हो सकती है, इसलिए परिस्थिति के अनुसार बदलते रहना आवश्यक होगा।
लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 1

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
असुरक्षा की भावना आपको परेशान करेगी और आसपास की गैरजरूरी चीजों के प्रति भी आसक्त होंगे। दुखी मन और दुख लाता है इसलिए भावनाओं पर काबू रखें।
लकी कलर: स्लेटी, लकी नंबर : 5

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आज आप अनिश्चितता और असुरक्षा का अनुभव करेंगे। मन को शांत रखें अपने आस-पास के लोगों, परिजनों और दोस्तों पर विश्वास रखें। जीवन शैली में बदलाव लाकर आप पैसे का अधिक खर्च रोक सकते हैं।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर: 6

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन लौटाने का है, किसी की सहायता करके या दान पुण्य करके लौटाईए, बाकी दिन शुभ हैं। दान धर्म पर ध्यान दें। युवाओं को भविष्य के लिए पैसों का निवेश करना सीखना होगा।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 5

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
आज अपने पुराने कार्यों के असेसमेंट का दिन है। कोई नए प्रयोग से आपको सीख मिलेगी। अपनी टीम का सहयोग लें। व्यापारी वर्ग को बड़े तौर पर धनराशि प्राप्त होने की उम्मीद है।
लकी कलर: आरेंज,पीला, लकी नंबर: 2

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
किसी पुराने काम को बार-बार करने में आज आपको रूचि नहीं होगी। लेकिन लंबे समय की सफलता के लिए यह आवश्यक कदम होगा। पैसों का निर्णय परिस्थिति का अवलोकन करके ही लें।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 8

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
भौतिक सुख की ओर ज्यादा झुकाव होगा खर्च बढ़ने की संभावना है। आज आप खुद का ख्याल रखने के बारे में ज्यादा सोचेंगे। पैसों का व्यापार में निवेश करना फायदेमंद होगा।
लकी कलर : मरून, लाल, लकी नंबर: 10

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
टीम वर्क और जिम्मेदारियों से भरा दिन जो आपको शुभ फल देकर जाएगा। लोगों की मदद करें आपको सुकून मिलेगा। परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाने की कोशिश कामयाब रहेगी।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर : 5

ये भी पढ़ें-

Shani Vakri 2022: 12 जुलाई को शनि करेगा मकर राशि में प्रवेश, 3 राशि वालों का आने वाला समय हो सकता है अच्छा


 

PREV

टैरो भविष्यवाणी : See your Tarot Card Reading predition Online in Hindi. Aaj ka tarot card bhavishyafal, free tarot horoscope online at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल
Weekly Tarot Horoscope: साल 2026 के पहले सप्ताह में मेष, सिंह और कन्या वालों को मिलेगी सक्सेस