Sagittarius Tarot Yearly Horoscope 2023 धनु टैरो राशिफल 2023 Tarot Card Varshik Rashifal 2023

Sagittarius Tarot Yearly Horoscope 2023: टैरोट कार्ड्स के अनुसार, साल 2023 में धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इन्हें मनचाहा परिणाम भी प्राप्त होगा। इस साल नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। इंक्रीमेंट भी काफी अच्छा होगा। 
 

Chirag Daruwalla | Published : Nov 25, 2022 9:33 AM IST / Updated: Nov 25 2022, 05:06 PM IST

उज्जैन. टैरो राशिफल 2023 के अनुसार, धनु राशि वालों के हाथ इस साल कोई बड़ा प्रोजेक्ट आ सकता है, जिससे इन्हें धन लाभ भी काफी अधिक होगा। परिजनों और समाज के बीच इनके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। (धनु राशिफल 2023) इस साल आपको कोई गंभीर चोट लग सकती है, इसलिए जोखिम भरे कामों को करने से बचें। इन्हें अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, नहीं तो बने हुए काम बिगड़ सकते हैं। देश के प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर चिराग दारूवाला से जानिए धनु राशि (Sagittarius Tarot Yearly Horoscope 2023) वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023…

धनु टैरो आर्थिक राशिफल 2023 (Sagittarius Tarot Financial Horoscope 2023)
गणेशजी कहते हैं कि साल की शुरुआत में आपको धन लाभ होगा। ऐसे में आपको जरूरत से ज्यादा सोचने को छोड़कर काम पर ध्यान देने की जरूरत होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धनु राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मनचाहा परिणाम देने वाला रहेगा। आपको उम्मीद से अधिक लाभ भी मिलेगा और अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर और नवंबर में ग्रहों की स्थिति से आपको सकारात्मक परिणाम जरूर मिलेंगे। इस अवधि के दौरान आपके पास निश्चित रूप से अच्छा धन होगा और इस वर्ष आपको धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा इस वर्ष प्रमोशन के माध्यम से अच्छा वेतन मिलने की भी पूरी संभावना है।

धनु टैरो करियर, नौकरी और व्यवसाय राशिफल 2023 (Sagittarius Tarot Career, Job and Business Horoscope 2023)
गणेशजी कहते हैं कि इस साल आपको करियर के क्षेत्र में कई मौके मिल सकते हैं। भाग्य में वृद्धि करने वाले अवसरों का लाभ उठाने से पहले स्वयं पर ध्यान दें और अपने काम पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अपनी लगन और मेहनत से आप अपने रास्ते में आने वाली सभी समस्याओं को दूर करने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोग इस साल बड़े मुनाफ़े की उम्मीद कर सकते हैं। 

धनु टैरो फैमिली राशिफल 2023 (Sagittarius Tarot Family Horoscope 2023)
गणेशजी कहते हैं कि पारिवारिक जीवन के लिए यह वर्ष काफी अनुकूल रहेगा। साथ ही माता-पिता के अच्छे स्वास्थ्य के कारण पारिवारिक वातावरण भी सुखद रहेगा। घर की जरूरत के हिसाब से ही आप खरीदारी करते नजर आएंगे। इससे परिजनों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ग्रहों की कृपा से इस वर्ष परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी संभव है।

धनु टैरो लव राशिफल 2023 (Sagittarius Tarot Love Horoscope 2023)
गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि के लोगों के प्रेम जीवन में इस वर्ष अनुकूलता आएगी। क्योंकि प्यार करने वाले लोगों के जीवन में यह समय प्यार और रोमांस में वृद्धि लेकर आ रहा है। हालांकि साल के शुरुआती भाग में यानी जनवरी से फरवरी के अंतिम चरण में आपको थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इस अवधि में आपके प्रेम संबंधों के पंचम भाव पर शनि देव का प्रभाव किसी कारणवश आपके अपने प्रिय से मतभेद करा सकता है। विवाहित लोगों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। क्योंकि इस दौरान आप अतीत में चले आ रहे तमाम गलतफहमियों और विवादों से छुटकारा पाने में सफल रहेंगे। आपके रिश्ते में विश्वास और प्यार बढ़ने की संभावना रहेगी। खासकर साल की शुरुआत आपके वैवाहिक जीवन के लिए बेहतरीन रहेगी।

धनु टैरो हेल्थ राशिफल 2023 (Sagittarius Tarot Health Horoscope 2023)
गणेशजी कहते हैं कि इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। अप्रैल के महीने तक आपको बेहद सतर्क रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस दौरान कोई गंभीर चोट लगने की संभावना है। गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो कोई जरूरी काम बिगड़ सकता है। आपको मोटापे और नींद न आने की समस्या हो सकती है। इसलिए डॉक्टर की सलाह नियमित रूप से लें। इसके साथ ही योगाभ्यास और ध्यान भी करते रहें।


ये भी पढ़ें-

Aries Tarot Horoscope 2023 मेष टैरो राशिफल 2023: क्या मेष राशि वाले बना पाएंगे खर्च और आमदनी में बैलेंस?

Taurus Tarot Horoscope 2023 वृष टैरो राशिफल 2023: नौकरी या बिजनेस, वृष वालों को किसमें मिलेगा सफलता?

Gemini Tarot yearly Horoscope 2023 मिथुन टैरो राशिफल 2023 Tarot Card Varshik Rashifal 2023

Cancer Tarot yearly Horoscope 2023 कर्क टैरो राशिफल 2023 Tarot Card Varshik Rashifal 2023

Leo Tarot Yearly Horoscope 2023 सिंह टैरो राशिफल 2023 Tarot Card Varshik Rashifal 2023

Virgo Tarot Yearly Horoscope 2023 कन्या टैरो राशिफल 2023 Tarot Card Varshik Rashifal 2023

Libra Tarot Yearly Horoscope 2023 तुला टैरो राशिफल 2023 Tarot Card Varshik Rashifal 2023

Scorpio Tarot Yearly Horoscope 2023 वृश्चिक टैरो राशिफल 2023 Tarot Card Varshik Rashifal 2023

Capricorn Tarot Yearly Horoscope 2023 मकर टैरो राशिफल 2023 Tarot Card Varshik Rashifal 2023

Aquarius Tarot Yearly Horoscope 2023 कुंभ टैरो राशिफल 2023 Tarot Card Varshik Rashifal 2023

Pisces Tarot Yearly Horoscope 2023 मीन टैरो राशिफल 2023 Tarot Card Varshik Rashifal 2023

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

Share this article
click me!