Tarot Rashifal 2023: साल 2023 में इन 4 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, क्या आप भी हैं इनमें शामिल?

Tarot Rashifal 2023: टैरो कार्ड्स ताश के पत्तों की तरह ही होते हैं। इन पर कुछ रहस्यमयी आकृतियां बनी होती हैं। इन आकृतियों के आधार पर किसी भी व्यक्ति के संभावित भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इनकी कुल संख्या 78 होती है।
 

Manish Meharele | Published : Jan 3, 2023 4:22 AM IST / Updated: Jan 03 2023, 02:02 PM IST

उज्जैन. वर्तमान में दुनिया भर में भविष्य जानने की कई विधाएं प्रचलित हैं। टैरो कार्ड्स (tarot horoscope 2023) भी इनमें से एक है। इसके माध्यम से किसी भी व्यक्ति के संभावित भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। ये विधा पूरी दुनिया में प्रचलित है और लोग इस पर विश्वास भी कहते हैं। वैसे तो ये पाश्चात्य विधा है, लेकिन भारत में भी इसका प्रचलन बढ़ता जा रहा है। टैरो कार्ड्स रीडर कहते हैं कि इस विधा का संबंध सीधे ईश्वरीय शक्ति से जुड़ा है। आगे जानिए टैरो कार्ड्स के बारे में खास बातें और टैरो राशिफल 2023…

क्या हैं टैरो कार्ड्स?
टैरो कार्ड दिखने में बिल्कुल ताश के पत्तों की तरह होते हैं। इनकी संख्या 78 होती है। इनमें से 22 कार्ड्स को मेजर अरकाना और बाकी को माइनर अरकाना कहते हैं। 
प्रत्येक कार्ड को विभिन्न चित्रों और चिह्नों द्वारा देखा जा सकता है। इन कार्ड्स पर कई रहस्यमयी चिह्न बने होते हैं। इन्हीं के आधार पर किसी भी व्यक्ति के बारे में संभावित भविष्यवाणी की जाती है।

ये है टैरो कार्ड्स का इतिहास
टैरो कार्ड्स की शुरूआत कैसे हुई इस बारे में कई मत हैं, लेकिन सटीक मत ये है कि ज्योतिष की इस विधा की शुरुआत लगभग 2 हजार साल पहले सेल्टिक नामक देश में हुई थी। ये विधा 1971 के बाद से अचानक तेजी से प्रचलित होने लगी जब इटली में मनोरंजन के तौर पर इसे अपनाया गया। बाद में ये विधा धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैलती गई और लोगों का विश्वास इसके प्रति बढ़ता गया।

कैसे काम करते हैं टैरो कार्ड्स?
टैरो कार्ड्स के माध्यम से अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो किसी फेमस टैरो कार्ड रीडर से संपर्क करें और जो भी प्रश्न आप पूछना चाहते है उसे एक बार अपने मन में अच्छी तरह से दोहरा लें या किसी कागज पर लिख लें। टैरो कार्ड रीडर के कहने पर एक कार्ड चुनें और एक के बाद एक कर तीन कार्ड इस पैक से चुनें। इनमें से पहला कार्ड आपकी मनोस्थिति को दर्शाता है। दूसरा कार्ड आपको उपाय बताएगा और अंतिम कार्ड आपको प्रश्न का उत्तर देगा।


इन 4 राशि वालों की चमकेग किस्मत
देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चिराग दारूवाला के अनुसार, साल 2023 में मेष, सिंह, वृश्चिक और धनु राशि वालों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। इन राशि के अधूरे काम पूरे होंगे और धन लाभ के योग भी बनेंगे। इन राशि के लोग कोई नया काम इस साल शुरू कर सकते हैं। इन्हें इस साल कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। 


आगे की लिंक्स पर क्लिक करें और जानें टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2023 किस राशि के लिए कैसा रहेगा…


Aries Tarot Horoscope 2023 मेष टैरो राशिफल 2023: क्या मेष राशि वाले बना पाएंगे खर्च और आमदनी में बैलेंस?

Taurus Tarot Horoscope 2023 वृष टैरो राशिफल 2023: नौकरी या बिजनेस, वृष वालों को किसमें मिलेगा सफलता?

Gemini Tarot yearly Horoscope 2023 मिथुन टैरो राशिफल 2023 Tarot Card Varshik Rashifal 2023

Cancer Tarot yearly Horoscope 2023 कर्क टैरो राशिफल 2023 Tarot Card Varshik Rashifal 2023

Leo Tarot Yearly Horoscope 2023 सिंह टैरो राशिफल 2023 Tarot Card Varshik Rashifal 2023

Virgo Tarot Yearly Horoscope 2023 कन्या टैरो राशिफल 2023 Tarot Card Varshik Rashifal 2023

Libra Tarot Yearly Horoscope 2023 तुला टैरो राशिफल 2023 Tarot Card Varshik Rashifal 2023

Scorpio Tarot Yearly Horoscope 2023 वृश्चिक टैरो राशिफल 2023 Tarot Card Varshik Rashifal 2023

Sagittarius Tarot Yearly Horoscope 2023 धनु टैरो राशिफल 2023 Tarot Card Varshik Rashifal 2023

Capricorn Tarot Yearly Horoscope 2023 मकर टैरो राशिफल 2023 Tarot Card Varshik Rashifal 2023

Aquarius Tarot Yearly Horoscope 2023 कुंभ टैरो राशिफल 2023 Tarot Card Varshik Rashifal 2023

Pisces Tarot Yearly Horoscope 2023 मीन टैरो राशिफल 2023 Tarot Card Varshik Rashifal 2023


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 
 

Share this article
click me!