6 महीने का रिचार्ज बिल्कुल फ्री! अमेजन सेल में तहलका मचा रहा ₹1499 का फोन, बिना नेट करता है UPI पेमेंट

Published : Oct 13, 2026, 02:20 PM IST
Best 4G Keypad Phone Under 1500

सार

Amazon Sale में कीपैड फोन पर भी बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। सिर्फ ₹1,499 में आने वाले फोन में 6 महीने का फ्री रिचार्ज, UPI पेमेंट, JioTV और सेफ्टी फीचर्स मिल रहे हैं

Best 4G Keypad Phone Under 1500: आजकल स्मार्टफोन्स इतने महंगे और ऐसे हो गए हैं कि उन्हें हर जगह रफ-टफ तरीके से इस्तेमाल करना आसान नहीं होता है। खासकर अगर आप अपने दादा-दादी, पैरेंट्स या छोटे बच्चों के लिए कोई फोन ढूंढ रहे हैं, तो टचस्क्रीन फोन उन्हें चलाने में थोड़ा मुश्किल लगता है। लेकिन क्या हो अगर आपको एक ऐसा कीपैड फोन मिल जाए, जो दिखने में सिंपल हो लेकिन काम बिल्कुल किसी महंगे स्मार्टफोन वाले करे? अमेजन की फेस्टिव सेल (Amazon Great Indian Festival 2026) में जियो (Jio) का एक ऐसा ही स्मार्ट कीपैड फोन तहलका मचा रहा है, जिस पर भारी-भरकम डिस्काउंट मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं JioBharat B3 4G फोन की। आइए जानते हैं इस फोन की 5 सबसे बड़ी खासियत और डिस्काउंट ऑफर...

बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका पेमेंट सिस्टम है। सब्जी वाले को पैसे देने हों या चाय वाले को, इस फोन में मौजूद JioPay से आप आराम से UPI पेमेंट कर सकते हैं। सबसे मजेदार बात ये है कि जब कोई आपको पैसे भेजेगा, तो ये फोन Paytm वाले साउंडबॉक्स की तरह तेज आवाज (JioSound Pay) में बोलकर बताएगा। दुकानदारों और छोटे व्यापारियों के लिए तो ये बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

6 महीने का रिचार्ज एकदम फ्री

आजकल हर महीने रिचार्ज का खर्चा ही 300-400 रुपए हो जाता है। लेकिन अगर आप ये फोन खरीदते हैं, तो Jio की तरफ से आपको पूरे 6 महीने का रिचार्ज बिल्कुल फ्री (Jio Anniversary Offer) मिलेगा। यानी फोन खरीदने के बाद आधे साल तक कॉलिंग और डेटा की नो टेंशन!

टीवी वाला कीपैड फोन

बोरियत दूर करने के लिए इसमें JioTV, JioHotstar और JioSaavn जैसे ऐप्स दिए गए हैं। आप इस छोटे से फोन पर IPL के मैच देख सकते हैं, 500 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल चला सकते हैं और अपने मनपसंद गाने सुन सकते हैं।

अपनों की सेफ्टी में भी आगे

माता-पिता हमेशा बच्चों को लेकर परेशान रहते हैं। इस फोन का 'सेफ्टी शील्ड' फीचर आपकी यह टेंशन भी खत्म कर देगा। आप जब चाहें अपने फोन से बच्चों या बुजुर्गों की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं। इसके 'यूजेज मैनेजर' (Usage Manager) से आप यह भी तय कर सकते हैं कि वो फोन में कौन से ऐप चलाएं और किन नंबरों पर बात करें।

दमदार बैटरी

स्मार्टफोन की तरह इसे दिन में बार-बार चार्ज करने का झंझट नहीं है। इसकी पावरफुल 2000mAh की बैटरी एक बार चार्ज करने पर कई दिनों तक आराम से चलती है।

JioBharat B3 4G Keypad Phone की कीमत और ऑफर

इस फोन की असल कीमत (MRP) ₹2,599 है। लेकिन अमेजन फेस्टिव सेल में 42% के भारी डिस्काउंट के बाद ये फोन आपको सिर्फ ₹1,499 में मिल रहा है। अगर आप Amazon Pay ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 5% का एक्स्ट्रा कैशबैक भी मिलेगा।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। Amazon Great Indian Festival सेल के दौरान प्रोडक्ट्स की कीमतें, ऑफर्स और स्टॉक किसी भी समय बदल सकते हैं। खरीदारी करने से पहले अमेजन की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर मौजूदा कीमत और डिस्काउंट की जांच जरूर कर लें।

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

पावर बैंक की छुट्टी! फेस्टिव सेल में आ गए 9000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन, 3 दिन तक भूल जाएंगे चार्जर!
अब वॉट्सऐप पर पहले से सेट करें मैसेज का टाइम, आ गया एक नया फीचर...