Cheapest Recharge: ₹8 रोज में सालभर कॉल-डेटा! BSNL का ये प्लान देखा क्या

Published : Feb 03, 2026, 03:23 PM IST

BSNL Cheapest Plans: अगर आप भी महंगे रिचार्ज से परेशान हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। BSNL अपने यूजर्स को दो ऐसे एनुअल प्लान दे रहा है, जिनमें एक बार रिचार्ज में पूरे 365 दिन कॉल, डेटा, SMS की टेंशन खत्म हो जाती है।इसमें डेली खर्च 8-9 रु ही बैठता है।

PREV
15

एक बार रिचार्ज, पूरे साल की टेंशन खत्म

आज के समय में ज्यादातर लोग चाहते हैं कि मोबाइल रिचार्ज बार-बार न करना पड़े। BSNL ने इसी जरूरत को समझते हुए दो एनुअल प्रीपेड प्लान उतारे हैं। ये प्लान खास तौर पर उनके लिए हैं, जो हर समय इंटरनेट में भिड़े रहते हैं, अनलिमिटेड कॉल चाहते हैं, कम खर्च में लंबी वैलिडिटी ढूंढ रहे हैं।

25

BSNL का ₹2,626 वाला एनुअल प्लान

इस प्लान की कीमत ₹2,626 है और वैलिडिटी पूरे 365 दिन की मिलती है। इसमें हर दिन 2.6GB डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS मिलते हैं। अगर आप सोशल मीडिया, यूट्यूब, ऑनलाइन चैट और नॉर्मल ब्राउजिंग करते हैं, तो ये डेटा काफी हो सकता है। ध्यान देने वाली बात ये है कि ये प्लान लिमिटेड टाइम के लिए है और 24 फरवरी 2026 तक ही रिचार्ज किया जा सकता है।

35

BSNL का ₹2,799 वाला प्लान

अगर आपका मोबाइल ज्यादातर समय इंटरनेट पर ही चलता है, तो ये प्लान आपके काम का है। इस प्लान में रोज 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS मिलता है। इसकी वैलिडिटी 365 दिनों की है। जो लोग ज्यादा वीडियो देखते हैं, ऑनलाइन क्लास या ऑफिस का काम मोबाइल से करते हैं, उनके लिए ये बेहतर ऑप्शन है। इस प्लान के बंद होने की अभी कोई तारीख नहीं बताई गई है।

45

कौन-सा प्लान किसके लिए सही?

कम से मीडियम यूज वाले यूजर्स 2,626 रुपए वाले प्लान को देख सकते हैं। जबकि हैवी इंटरनेट यूज करते हैं, तो 2,799 रुपए वाला प्लान सही हो सकता है। दोनों ही प्लान में कॉल और SMS की कोई टेंशन नहीं, फर्क सिर्फ रोज के डेटा में है।

55

सिर्फ 8 रुपए रोज के खर्च में रिचार्ज

सबसे मजेदार बात कि इन दोनों ही रिचार्ज का रोज का खर्च करीब 8 से 9 रुपए ही पड़ता है। मतलब कम खर्च में आप रिचार्ज कर सकते हैं और पूरे साल बार-बार रिचार्ज की झंझट से बच सकते हैं।

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories