कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़

Published : Feb 03, 2026, 02:03 PM IST

Gold from SIM Card: क्या आपने कभी सोचा है कि जिस पुराने सिम कार्ड को आप बेकार समझकर कूड़ें में फेंक देते हैं, वही किसी के लिए सोने की खान बन सकता है? चीन में एक शख्स ने इससे सोना निकालने और करोड़ों कमाने का दावा किया है। जानिए कैसे...

PREV
15

सिम कार्ड से सोना कहां निकला

चीन के गुआंगडोंग प्रांत के हुइझोउ शहर में रहने वाला एक शख्स इन दिनों इंटरनेट सेंसेशन बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इस शख्स का नाम 'Qiao' है। उसने पुराने और फेंके गए सिम कार्ड्स से सोना निकालने का वीडियो शेयर किया, जिसे अब तक 50 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वह प्रेशियस स्क्रैप मेटल रिफाइनिंग का काम करता है। अपने वीडियो में वह दिखाता है कि कैसे वह केमिकल प्रोसेस के जरिए सिम कार्ड से गोल्ड निकालता है। इस वीडियो के वायरल होते ही चीन में पुराने सिम कार्ड्स की डिमांड अचानक बढ़ गई। रीसेल प्लेटफॉर्म्स पर लोग SIM कार्ड खरीदने दौड़ पड़े हैं। कुछ विक्रेता तो सिम कार्ड्स के बंडल को 'सोना निकालने की चीज' (Gold Extraction Material) बताकर बेच रहे हैं। इतना ही नहीं, एक शख्स तो 485 युआन (करीब 5,000 रुपए) में सोना निकालने के टूल्स और हाउ-टू वीडियो तक बेच रहा है।

25

SIM Card से सोना कैसे निकला?

वीडियो में Qiao एक सिम कार्ड को केमिकल से भरे बैरल में डालता है। इसके बाद वह क्षरण (Corrosion), केमिकल रिएक्शन और हाई टेंपरेचर पर हीट करता है। फिल्टरिंग और हीटिंग के बाद जो बचता है, वही शुद्ध सोना है। Qiao का दावा है कि अब तक वह 191 ग्राम सोना निकाल चुका है, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख युआन यानी करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

35

सिम कार्ड में कितना सोना होता है?

Qiao ने खुद साफ किया कि यह सोना सिर्फ सिम कार्ड से नहीं निकाला गया। उसने बताया कि उसने लगभग 2 टन इलेक्ट्रॉनिक कबाड़ का इस्तेमाल किया, जिसमें टेलीकॉम चिप वेस्ट, पुराने सिम कार्ड्स और कम्युनिकेशन डिवाइसेज के पार्ट्स थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक सिम कार्ड में में 0.001 ग्राम से भी कम सोना होता है। यह सोना आमतौर पर चिप्स पर पतली प्लेटिंग के रूप में लगाया जाता है ताकि स्टेबिलिटी और जंग से बचाव हो सके।

45

सिम कार्ड के अलावा किन-किन चीजों में सोना होता है?

डेटा के मुताबिक, सिम कार्ड के अलावा बैंक कार्ड के चिप्स, मोबाइल और कम्युनिकेशन डिवाइसेज के कॉन्टैक्ट पॉइंट्स और कुछ इलेक्ट्रॉनिक सर्किट्स में भी सोना होता है। यही वजह है कि ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग इंडस्ट्री दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही है।

55

क्या सिम कार्ड से सोना कोई भी निकाल सकता है?

सोशल मीडिया पर यूजर्स Qiao को 'मॉर्डन अलकेमिस्ट' (Modern Alchemist) बता रहे हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह काम प्रोफेशनल केमिकल नॉलेज के बिना करना बेहद खतरनाक है। Qiao ने खुद चेतावनी दी है कि घर पर इसे इस्तेमाल न करें। क्योंकि सोना निकालने में इस्तेमाल होने वाला 'Aqua Regia' बेहद खतरनाक (Highly corrosive) होता है, जहरीली गैसें छोड़ सकता है। गलत रिएक्शन से जान भी जा सकती है।

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories