I&B मंत्रालय ने गलत सूचना फैलाने वाले 7 भारतीय और 1 पाकिस्तान स्थित YouTube चैनल को किया ब्लॉक, देखें लिस्ट

7 भारतीय और 1 पाकिस्तान स्थित YouTube समाचार चैनल आईटी नियम, 2021 के तहत बैन हैं। ब्लॉक YouTube चैनलों के 114 करोड़ से अधिक बार देखा गया, और 85 लाख 73 हजार सब्सक्राइबर थे।

Anand Pandey | Published : Aug 18, 2022 6:44 AM IST

टेक डेस्क. नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने गुरुवार को घोषणा की कि उसने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के लिए 8 YouTube चैनलों को बैन कर दिया है। मंत्रालय ने कहा कि उसने आईटी नियम, 2021 के तहत 7 भारतीय और 1 पाकिस्तान स्थित YouTube समाचार चैनलों को बैन कर दिया है।

इस वजह से बैन हुए चैनल 

मंत्रालय ने आगे कहा कि YouTube चैनलों को 'फर्जी भारत विरोधी कंटेंट' पेश करने के लिए ब्लॉक किया गया था और चैनलों के 114 करोड़ से अधिक बार देखा गया था, और 85 लाख 73 हजार सब्सक्राइबर थे। "यूट्यूब पर ब्लॉक चैनलों द्वारा नकली भारत विरोधी कंटेंट का मुद्रीकरण किया जा रहा था। 

ये रही चैनलों की लिस्ट 

मंत्रालय ने कहा कि कथित तौर पर भारतीय सशस्त्र बलों, जम्मू और कश्मीर आदि विषयों पर फर्जी खबरें पोस्ट की गईं। मंत्रालय ने कहा कि कंटेंट को राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेशी राज्यों के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों के दृष्टिकोण से पूरी तरह से गलत और संवेदनशील माना गया। ब्लॉक चैनल में- Loktantra TV, U&V TV, AM Razvi, Gouravshali Pawan Mithilanchal, SeeTop5TH, Sarkari Update, Sab Kuch Dekho and Pakistan-based News ki Dunya शामिल हैं। 

यह भी पढ़ेंः-iPhone 13 जैसी डिजाइन वाला Realme 9i 5G स्मार्टफोन इस दिन होगा लॉन्च, लुक देखकर आप भी कहेंगे- वाह

खबर अपडेट हो रही है...... 

Read more Articles on
Share this article
click me!