सबके पसीने छुटाने आया Huawei Nova 9 SE स्मार्टफोन, देखें कीमत और फीचर्स

Published : Mar 12, 2022, 09:54 PM IST
सबके पसीने छुटाने आया Huawei Nova 9 SE स्मार्टफोन, देखें कीमत और फीचर्स

सार

फोन का एकमात्र 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट MYR 1,099 (लगभग 20,000 रुपए) है। स्मार्टफोन आज से 18 मार्च तक प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। 

टेक डेस्क. चीनी स्मार्टफोन कंपनी Huawei ने अपना एक मिड-रेंज स्मार्टफोन Huawei Nova 9 SE लॉन्च कर दिया है। फोन को फिलहाल मलेशिया में लॉन्च किया गया है। नया स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 SoC से लैस है और 8GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। चीनी टेक दिग्गज का नया स्मार्टफोन 66W सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000mAh की बैटरी के साथ आता है।

ये भी पढ़ें- WhatsApp यूजर के लिए बुरी खबर! दिसंबर महीने में बैन किये 20 लाख से ज्यादा अकॉउंट

कीमत

कंपनी ने इस फोन को फिलहाल मलेशिया में लॉन्च किया है। फोन का एकमात्र 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट MYR 1,099 (लगभग 20,000 रुपए) है। स्मार्टफोन आज से 18 मार्च तक प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। कंपनी प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को MYR 379 (लगभग 6,900 रुपए) मूल्य के Huawei FreeLace नेकबैंड स्टाइल ईयरफोन मुफ्त देती है। फोन तीन कलर ऑप्शन क्रिस्टल ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और पर्ल व्हाइट में उपलब्ध होगा।

Huawei Nova 9 SE की स्पेसिफिकेशन

Huawei Nova 9 SE आउट-ऑफ-द-बॉक्स EMUI 12 पर चलता है। फोन में 6.78-इंच का फुल-HD+ (1,080x2,388 पिक्सल) Huawei FullView TFT LCD है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट, 270Hz टच सैंपलिंग रेट और  16.7 मिलियन रंग दिए गये हैं। इसमें स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर है जिसे एड्रेनो 610 जीपीयू, 8 जीबी रैम और 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।स्मार्टफोन के बैक पैनल में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।  इस फोन का प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है।

ये भी पढ़ें- WhatsApp यूजर ध्यान दे ! गलती से भी ना करें इस ऐप का इस्तेमाल, वरना लीक हो सकता है आपका डेटा

Huawei Nova 9 SE की फीचर्स 

इस फोन के सेकेंडरी कैमरा सेंसर की बात करें तो इसमें 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है। यह EMUI 1 पर चलता है। हुवावे के अन्य स्मार्टफोन की तरह, Google ऐप्स और सेवाएं सपोर्ट नहीं करती हैं। इस फोन में 4,000mAh की बैटरी है और यह 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी-सी पोर्ट है।  जहां तक ​​सुरक्षा की बात है तो फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन का डाइमेंशन 164.64x75.55x7.94mm और वजन 191 ग्राम है।

 

 

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स