Cinematic Video Without Drone: न ड्रोन, न कैमरा टीम, सिर्फ 1 फोटो से बनाएं शानदार 360° वीडियो

Published : Feb 27, 2026, 11:35 AM IST
Cinematic Video Without Drone

सार

Cinematic Video Without Drone: कोई ड्रोन, कोई कैमरा टीम नहीं! सिर्फ एक फोटो से बनाएं शानदार Cinematic Drone Video। Google FLOW AI टूल की मदद से 360° रियलिस्टिक वीडियो बनाने का आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका जानें।

Cinematic Video Without Drone from Single Photo: आजकल हर कोई अपने फोटो को सिनेमैटिक टच देना चाहता है। लेकिन ड्रोन, कैमरा टीम और भारी खर्च हर किसी के बस की बात नहीं। अच्छी खबर ये है कि अब बिना ड्रोन सिर्फ एक फोटो से आप शानदार 360° ड्रोन शॉट जैसा वीडियो बना सकते हैं, वो भी बिना किसी झंझट के। अगर आप भी अपनी कपल फोटो, ट्रैवल पिक या किसी खास याद को मूवी जैसा लुक देना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें।

क्या है Google Labs का FLOW?

Google Labs FLOW एक ऐसा AI टूल है, जो आपकी साधारण फोटो को वीडियो में बदल देता है। इसमें “Frames to Video” फीचर की मदद से आप फोटो को ड्रोन शॉट जैसा इफेक्ट दे सकते हैं।

सिर्फ 1 फोटो से बनाएं सिनेमैटिक ड्रोन वीडियो

नीचे दिए गए स्टेप्स को आराम से पढ़ें और उसी क्रम में फॉलो करें-

  • स्टेप 1: FLOW ओपन करें

सबसे पहले Google Labs के FLOW टूल पर जाएं।

  • स्टेप 2: “Frames to Video” चुनें

होम स्क्रीन के नीचे बाईं तरफ आपको “Frames to Video” का ऑप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करें।

  • स्टेप 3: अपनी फोटो अपलोड करें

अब वो फोटो अपलोड करें, जिसे आप ड्रोन शॉट में बदलना चाहते हैं।

(कपल फोटो या आउटडोर पिक्चर इस इफेक्ट के लिए ज्यादा अच्छी लगती है।)

  • स्टेप 4: यह प्रॉम्प्ट टाइप करें

प्रॉम्प्ट बॉक्स में यह लाइन कॉपी करके पेस्ट करें:

"Create a 360 degree realistic video drone shot panning away from the couple" यह कमांड AI को बताएगा कि वीडियो किस स्टाइल में बनाना है।

  • स्टेप 5: Generate पर क्लिक करें

अब “Generate” बटन दबाएं। कुछ ही सेकंड में आपकी साधारण फोटो एक शानदार 360° ड्रोन वीडियो में बदल जाएगी।

कैसा मिलेगा रिजल्ट?

  • कैमरा ऊपर उठता हुआ दिखेगा
  • 360 डिग्री पैनिंग इफेक्ट मिलेगा
  • वीडियो बिल्कुल रियल ड्रोन शॉट जैसा लगेगा
  • सोशल मीडिया रील्स के लिए परफेक्ट आउटपुट

वीडियो बनने के बाद कैसा लगेगा आइडिया लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

किन लोगों के लिए है ये बेस्ट?

  • कपल्स
  • ट्रैवल ब्लॉगर
  • इंस्टाग्राम रील्स क्रिएटर
  • प्री-वेडिंग शूट जैसा इफेक्ट चाहने वाले लोग
  • कंटेंट क्रिएटर

क्यों हो रहा है ये ट्रेंड वायरल?

आजकल लोग कम खर्च में हाई-क्वालिटी कंटेंट चाहते हैं। ऐसे में AI टूल्स गेम चेंजर बन रहे हैं। बिना ड्रोन खरीदे, बिना एडिटिंग सीखे, सिर्फ एक फोटो से सिनेमैटिक वीडियो तैयार हो रहा है। अब ड्रोन, कैमरा मैन या बड़े बजट की जरूरत नहीं। बस एक फोटो और सही प्रॉम्प्ट और आपका वीडियो तैयार। अगर आपने अभी तक ट्राय नहीं किया है, तो एक बार जरूर आजमाएं। हो सकता है आपकी अगली इंस्टाग्राम रील लोगों को हैरान कर दे।

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कोडिंग और रिसर्च पर AI का कब्जा? एन्थ्रोपिक CEO की ‘सुनामी’ वाली भविष्यवाणी
SIM Binding Rule: WhatsApp-Telegram यूजर्स के लिए अलर्ट, अब 6 घंटे में होगा ऑटो लॉगआउट