कोरोना महामारी के बीच हीरो मोटोकॉर्प का बड़ा ऐलान, एक हफ्ते तक कंपनी बंद रखेगी अपना प्रोडक्शन

Published : Apr 21, 2021, 03:13 PM IST
कोरोना महामारी के बीच हीरो मोटोकॉर्प का बड़ा ऐलान, एक हफ्ते तक कंपनी बंद रखेगी अपना प्रोडक्शन

सार

कोरोना संक्रमण के मामले हर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 2.94 लाख नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। कोविड के बढ़ते मामलों वजह से सरकार को फिर से लॉकडाउन जैसा बड़ा फैसला लेना पड़ रहा है। ऐसे में उद्योगों पर भी इसका बड़ा झटका लगा है।

कोरोना संक्रमण के मामले हर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 2.94 लाख नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। कोविड के बढ़ते मामलों वजह से सरकार को फिर से लॉकडाउन जैसा बड़ा फैसला लेना पड़ रहा है। ऐसे में उद्योगों पर भी इसका बड़ा झटका लगा है। कोरोना महामारी के कारण कंपनी ने मैन्यूफैक्चरिंग बंद करने का विकल्प आजमाना शुरू कर दिया है। इसी बीच हीरो मोटोकॉर्प की टू-व्हीलर्स कंपनी ने भी यही फैसला लिया है। उसने ये फैसला कर्मचारियों को सुरक्षित रखने के लिए लिया है।  

9 दिनों के लिए बंद किया गया है प्रोडक्शन 

हीरो मोटोकॉर्प ने एक बयान में कहा कि अपने कर्मचारियों के जीवन की सुरक्षा और बेहतरी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने प्रोडक्शन को बंद करने का फैसला किया है। ये बंदी 22 अप्रैल से 1 मई तक रहेगी। कंपनी के ग्लोबल पार्ट्स सेंटरों में यही नियम लागू होगा। 

यूं किया जाएगा कंपनी के प्रोडक्शन की कमी को पूरा 

कंपनी के प्रोडक्शन के बंद होने पर इसके मांग पर कोई असर नहीं पड़ेगा। प्रोडक्शन की कमी में जो भी कमी आएगी उसकी भरपाई बाकी की तिमाहियों में कर ली जाएगी। कंपनी ने कहा कि इस छोटे से वक्त के दौरान प्रोडक्शन बंद होने के बाद काम पूरी तेजी से चलेगा। इस दौरान कर्मचारी बारी-बारी से वर्कफ्रॉम होम पर रहेंगे। सभी जरूरी सर्विसेज के लिए काम होगा।  

टू-व्हीलर्स की बिक्री में कमी 

हीरो मोटोकॉर्प के प्रोडक्शन में बंदी के बाद दूसरी टू-व्हीलर्स कंपनियां भी ये कदम उठा सकती हैं। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दक्षिण के कुछ राज्यों में प्रोडक्शन को कुछ दिनों के लिए बंद रखी जा सकती है। फिलहाल, लॉकडाउन और पाबंदी की वजह से टू-व्हीलर्स की बिक्री में कमी आ गई है। 

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

Jio ₹15 Unlimited 5G Plan: सिर्फ 15 रुपये में अनलिमिटेड 5G डेटा! जानें किसे और कैसे मिलेगा फायदा?
iPhone Duo Sale: ₹2.99 लाख का फोन 5 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक, Blinkit पर ऐसा कैसे हुआ?